पी एम श्री आनी स्कूल में रोड सुरक्षा और नशा निवारण पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
पी एम श्री आनी स्कूल में रोड सुरक्षा और नशा निवारण पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

Author : Beli Ram Ani, District Kullu

Jan. 22, 2026 6:26 p.m. 1547

पी एम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में बुधवार को सड़क सुरक्षा और नशा निवारण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

पुलिस अधीक्षक ने छात्रों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने विशेष रूप से चिट्ठे और अन्य हानिकारक पदार्थों से बचने की सलाह दी और कहा कि ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने छात्रों से कहा कि नशे से दूर रहकर वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखते हुए देश और समाज के विकास में योगदान करें।

एसपी मदन लाल कौशल ने पाठशाला की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने छात्रों से यातायात नियमों का पालन करने और ट्रैफिक एम्बेसडर बनकर अपने परिवार और समाज को दुर्घटनाओं से बचाने की अपील की। उन्होंने छात्रों को मोबाइल का सही उपयोग और साइबर अपराधों से बचाव के लिए जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के अंत में सड़क सुरक्षा और नशा निवारण पर आधारित चित्रकला, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार विजेताओं में ललित, कृतिका, वंशिका, नेहा खाची, मुस्कान, कशिश चन्द, कारण, नीलश पीयूष, आदर्श, अनुराग पीयूष, केल्विन कौशल और आरती शामिल थे।

इस अवसर पर डीएसपी आनी राजीव मेहता, एसएचओ आनी पंछी लाल, प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर, शिक्षक और छात्रगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सड़क सुरक्षा और नशा निवारण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #सड़कसुरक्षा #नशा मुक्त भारत #कुल्लू
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनिक मायूस