Author : Rajesh Vyas
पंचरुखी, 18 सितंबर। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टटैहल में 33वीं उप-मंडलीय हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का शुभारंभ किया। दो दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और अनुसंधान की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग और हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकोस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
‘सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार’ विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में पालमपुर उप-मंडल के 52 सरकारी और निजी विद्यालयों के करीब 425 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। आयुष मंत्री ने सभी बाल वैज्ञानिकों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, जिज्ञासा और रचनात्मक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Read Also: मणिमहेश डल झील में डल तोड़ने की परंपरा पूरी, राधाष्टमी स्नान शुरू
यादविंद्र गोमा ने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुसंधान की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता से चयनित विद्यार्थी जिला और राज्य स्तर पर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
आयुष मंत्री ने प्रदेश सरकार की शैक्षणिक प्राथमिकताओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि झुंगा देवी में निर्माणाधीन राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का कार्य आगामी अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि टटैहल स्कूल को सीबीएसई स्कूल में तब्दील किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान आयुष मंत्री ने विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत इनोवेटिव साइंस मॉडलों और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके मॉडल के विषय और उपयोगिता के बारे में जानकारी ली तथा उनकी व्यावहारिक और रचनात्मक सोच की सराहना की।
दो दिवसीय बाल विज्ञान कांग्रेस के दौरान विद्यार्थियों के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें विज्ञान क्विज, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर, मैथमेटिकल ओलम्पियाड और साइंस मॉडल प्रदर्शनी प्रमुख हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय उसे व्यावहारिक रूप से समझने और अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।
कार्यक्रम में टटैहल स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य जयंत शर्मा, पंचायत समिति सदस्य ओपी धीमान, स्थानीय प्रधान सतीश कुमार, प्रनोह पंचायत प्रधान विनोद कुमार भूरिया, लदोह प्रधान रेनू राणा, उप प्रधान अमन राणा, एसएमसी अध्यक्ष रीता और आईटीआई सलियाणा के अध्यक्ष रघुवीर मन्हास सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल