Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा में मरीजों को बड़ी राहत मिली है। अस्पताल प्रशासन ने सभी विभागों की ओपीडी को ऑनलाइन कर दिया है। अब मरीज घर बैठे पंजीकरण, ओपीडी पर्ची, भुगतान और जांच से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे, जिससे अस्पताल में लगने वाली लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा।
पहले यह सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के तहत केवल तीन विभागों में लागू की गई थी, लेकिन इसके सफल संचालन के बाद इसे सभी विभागों में लागू कर दिया गया है। इसमें कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी और गैस्ट्रोलॉजी समेत मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थो, डर्मेटोलॉजी और ईएनटी जैसे विभाग शामिल हैं। इससे सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का लाभ भी मरीजों को आसानी से मिल सकेगा।
नई व्यवस्था के तहत मरीज ऑनलाइन पर्ची बनाकर क्यूआर कोड के जरिए सीआर नंबर जनरेट कर सीधे संबंधित डॉक्टर से जांच करवा सकेंगे। इसके साथ ही ओपीडी के बाद आवश्यक जांचों की बुकिंग भी ऑनलाइन की जा सकेगी। इससे मरीजों को दिनभर अस्पताल में भटकने और टेस्ट के लिए अलग-अलग लाइनों में लगने की समस्या से राहत मिलेगी।
टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से यह सुविधा सभी विभागों में शुरू की गई है। इससे प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों का समय बचेगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इस सुविधा का लाभ करीब 45 विधानसभा क्षेत्रों और छह जिलों के मरीजों को मिलेगा।
मरीज इस सुविधा का लाभ लेने के लिए प्ले स्टोर से ‘सुगम स्वास्थ्य’ मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन कर मरीज प्रोफाइल बनानी होगी। मरीज अस्पताल और विभाग का चयन करके ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और अस्पताल पहुंचने पर क्यूआर कोड स्कैन कर टोकन नंबर प्राप्त कर सीधे डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।
यह डिजिटल पहल स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। इससे मरीजों की सुविधा बढ़ने के साथ अस्पताल में भीड़ कम करने और इलाज प्रक्रिया को तेज करने में मदद मिलेगी।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट