हिमाचल में मौसम करवट लेने को तैयार, तेज हवाओं और बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल में मौसम करवट लेने को तैयार, तेज हवाओं और बर्फबारी का अलर्ट

Post by : Himachal Bureau

Feb. 9, 2026 11 a.m. 1873

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ बर्फबारी और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। इस बदलाव का असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने बताया है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण सोमवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ-साथ शिमला, मंडी, कुल्लू और चंबा के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने 10 फरवरी के लिए प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई इलाकों में तेज अंधड़ चल सकता है और मौसम अचानक खराब हो सकता है। हालांकि 11 फरवरी से मौसम के फिर से साफ होने की संभावना जताई गई है।

रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। राजधानी शिमला, कुल्लू और लाहौल में दिन के समय मौसम सामान्य बना रहा, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने राहत महसूस की।

पर्यटक भी अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल तक फोर-बाय-फोर वाहनों से पहुंचकर बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। हालांकि भारी बर्फबारी के कारण कई क्षेत्रों में सड़क मार्ग प्रभावित हुए हैं। कुल्लू जिले में 22 सड़कें बंद हैं, जबकि लाहौल घाटी में 150 से अधिक छोटी सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद पड़ी हैं।

मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

#मौसम अपडेट #शिमला #हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यताएं चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता, कई सौगातें किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया पवित्र प्रस्थान मणिमहेश यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य गुरु पूर्णिमा 2026: गुरु महिमा, आस्था और भारतीय संस्कृति का महान पर्व कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में जीता रजत पदक लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं का इंतजार जारी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदेश