मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ से हिमाचल में बर्फ और बारिश की संभावना
मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ से हिमाचल में बर्फ और बारिश की संभावना

Post by : Himachal Bureau

Dec. 31, 2025 11:24 a.m. 479

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से जारी ड्राई स्पैल अब जल्द खत्म होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मंगलवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य के सभी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बन रही है। विभाग ने बताया कि 31 दिसंबर और पहली जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा, जबकि दो जनवरी तक कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऊंचे और मध्य पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के मजबूत संकेत हैं, वहीं मैदानी और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। तीन और चार जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन पांच जनवरी से कुछ स्थानों पर बादल बरस सकते हैं। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रदेश में शीतलहर यलो अलर्ट जारी किया है और बर्फबारी के बाद ठंड और बढ़ सकती है।

राज्य के निचले इलाकों में कोहरा भी छाया हुआ है। मंगलवार को बिलासपुर में दृश्यता 50 मीटर और मंडी में 70 मीटर दर्ज की गई। शिमला में बादलों के बीच हल्की धूप नजर आई। तापमान के आंकड़े बताते हैं कि ठंड पूरे प्रदेश में है, लेकिन शिमला में रात का तापमान अप्रत्याशित रूप से बढ़ा।

राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया: शिमला 10.0, कुकुमसेरी माइनस 5.0, ताबो माइनस 3.5, कल्पा माइनस 0.6, मनाली 3.3, नारकंडा 3.9, रिकांगपिओ 1.5 और सराहन 5.1 डिग्री सेल्सियस। लोगों और ड्राइवरों को घने कोहरे और ठंड के चलते सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

#मौसम अपडेट #हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता