अचानक मौसम बदला, हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बर्फ और बारिश ने बढ़ाई ठंड
अचानक मौसम बदला, हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बर्फ और बारिश ने बढ़ाई ठंड

Post by : Himachal Bureau

April 9, 2026 10:33 a.m. 571

हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के महीने में अचानक मौसम का मिज़ाज बदल गया है। बुधवार को पूरे प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भारी Snow और बारिश दर्ज की गई। शिकारी देवी, रोहतांग टनल, कुफरी धौलाधार, नारकंडा, कोटखाई सहित शिमला के ऊपरी हिस्सों और लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, किन्नौर और कुल्लू के ऊंचाई वाले रिहायशी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला सहित अधिकांश जिलों में मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर तक बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहा।

शिमला में देर रात भारी ओलावृष्टि भी हुई। अप्रैल में बर्फबारी और बारिश ने पूरे प्रदेश को ठंड से कंपकंपा दिया। अधिकतम तापमान में लगभग 12 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे चला गया। बीते 24 घंटों में हिमाचल में सामान्य से 853 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकॉर्ड किया गया। इस वजह से दो राष्ट्रीय राजमार्ग – आनी-कुल्लू और मनाली-लेह – समेत प्रदेश की 75 सड़कें और 884 बिजली ट्रांसफर बंद हो गए।

सिरमौर जिले के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। चंबा में किलाड़-कुल्लू सड़क बंद होने की वजह से इलाज के लिए नेरचौक मंडी जा रहे बुजुर्ग की हृदयाघात से मौत हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार कुफरी में दो साल बाद अप्रैल में बर्फबारी हुई। इससे पहले साल 2024 में अप्रैल के पहले सप्ताह में बर्फबारी हुई थी।

मनाली-केलांग मार्ग पर सोलंगनाला से आगे केवल 4x4 vehicles को जाने की अनुमति दी गई, जबकि अन्य वाहन रोक दिए गए। पर्यटक केवल फोर बाई फोर वाहन से अटल टनल तक जा पाए। भरमौर-पांगी क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर 12.7 सेंटीमीटर से लेकर एक फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई। लक्कड़मंडी, तीसा और पौलहाणी माता मंदिर के आसपास भी हल्की ओलावृष्टि हुई। मंडी जिले की सराज घाटी अप्रैल में भी बर्फ से लकदक हो गई।

कांगड़ा जिले में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा। धौलाधार, त्रियुंड और हिमानी चामुंडा की पहाड़ियों पर बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई। धर्मशाला में घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा।

हिमाचल के पांच जिलों – चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला – के कई क्षेत्रों में वीरवार को अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया। अन्य जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। शुक्रवार को उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

बेमौसमी ओलावृष्टि और बारिश से सेब, गेहूं, आम, लीची समेत अन्य फसलें प्रभावित हो रही हैं। विशेषकर सेब की फसल पर असर पड़ा है। इन दिनों फ्लावरिंग और सेटिंग का महत्वपूर्ण चरण चल रहा है, जिसमें सामान्य तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। लगातार बारिश और ठंड के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा।

#मौसम अपडेट #हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं का इंतजार जारी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदेश 26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़ाया मान पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर लगे गंभीर आरोप राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो सकते हैं बड़े खुलासे 15 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, भरवाने से पहले देखें रेट