Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
शिमला। पहाड़ों में सर्दी बढ़ने से पहले स्कूली बच्चों को राहत देने और उन्हें स्कूल व खेल गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में रोटरी क्लब शिमला हिल क्वीन ने पहल की है। क्लब की ओर से बुधवार को जीपीएस सेक्टर-3, न्यू शिमला में 30 विद्यार्थियों को ट्रैकसूट वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के साथ उनके आत्मविश्वास और उत्साह को बढ़ाना रहा। ट्रैकसूट मिलने से बच्चों को सर्द मौसम में स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी। इसके अलावा वे सुबह की प्रार्थना सभा, खेलकूद और स्कूल की अन्य गतिविधियों में भी बेहतर तरीके से भाग ले सकेंगे।
रोटरी क्लब के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के लिए की गई छोटी-सी मदद भी उनके आत्मविश्वास पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इस तरह के सामाजिक प्रयास बच्चों में यह विश्वास मजबूत करते हैं कि समाज उनके साथ खड़ा है और उनकी जरूरतों को समझता है। क्लब की ओर से ट्रैकसूट प्रायोजित करने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। आईपीपी रोटेरियन पूजा गोयल ने ट्रैकसूट की खरीद और उनकी व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली।
Read Also: 10 हजार से अधिक युवाओं और महिलाओं को मिला प्रशिक्षण, 74 प्रतिशत सेटलमेंट स्वरोजगार से जुड़ा
कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस तरह की पहल का उद्देश्य बच्चों को आवश्यक सहयोग देने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी है। कार्यक्रम में आईपीपी रोटेरियन पूजा गोयल, विपिन गुप्ता, मंजूषा पठानिया, गीता कपूर, शिवानी डोगर, शिवानी कंवर और क्लब अध्यक्ष रोटेरियन हरप्रीत सेम्बी मौजूद रहीं।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे