Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
कांगड़ा जिले में ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ने में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संस्थान की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनकी रुचि, क्षमता और स्थानीय जरूरतों के अनुसार विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे अपने स्तर पर रोजगार शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
पीएनबी आरसेटी के निदेशक मदन लाल के अनुसार वर्ष 2025-26 में संस्थान की ओर से 30 प्रशिक्षण बैच आयोजित किए गए, जिनमें 838 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। चालू वित्त वर्ष में 34 बैचों के माध्यम से 1,000 लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। संस्थान की स्थापना से अब तक 394 प्रशिक्षण बैच आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 10,620 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें से 7,408 प्रशिक्षणार्थियों का सेटलमेंट हुआ है, जो कुल संख्या का करीब 75 प्रतिशत है। इनमें 6,428 लोग स्वरोजगार से जुड़े हैं, जबकि 3,175 प्रशिक्षणार्थियों को क्रेडिट लिंकेज की सुविधा उपलब्ध हुई है।
आरसेटी की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में कम लागत में शुरू किए जा सकने वाले कई व्यवसायों से संबंधित प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। इनमें मशरूम उत्पादन, ब्यूटी एवं पर्सनल केयर, जूट उत्पाद निर्माण, मोमबत्ती बनाना, अगरबत्ती एवं धूप निर्माण, सिलाई-कटाई, मोबाइल मरम्मत, कंप्यूटर से संबंधित प्रशिक्षण, कृषि उद्यमिता, वित्तीय साक्षरता और बैंक मित्र जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल तकनीकी जानकारी देना नहीं है, बल्कि युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए जरूरी व्यावहारिक कौशल, वित्तीय जानकारी और उद्यमिता की समझ भी उपलब्ध करवाना है। प्रशिक्षण के दौरान रहने और खाने की व्यवस्था भी निशुल्क रहती है।
आरसेटी की खासियत यह है कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रशिक्षणार्थियों को केवल प्रमाणपत्र देकर छोड़ नहीं दिया जाता। उन्हें अपनी रुचि के अनुसार व्यवसाय चुनने, बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेने, वित्तीय व्यवस्था समझने और स्वरोजगार शुरू करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाता है। धर्मशाला के समीप सिद्धबाड़ी की सुनीता कुमारी ने गहने डिजाइन करने का प्रशिक्षण लेकर इसे स्वरोजगार का माध्यम बनाया। डाढ़ की रेखा देवी ने प्रशिक्षण के बाद अपना ब्यूटी पार्लर शुरू किया। वहीं जमानाबाद की प्रेम लता और सुदेशना कुमारी ने अगरबत्ती और धूप बनाने का प्रशिक्षण लेकर महिला मंडल समूह के साथ मिलकर व्यवसाय शुरू किया।
उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि पीएनबी द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से जिले में अब तक करीब 10 हजार लोगों को विभिन्न स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जा चुके हैं। हर वर्ष लगभग 900 से 1,000 प्रशिक्षणार्थी यहां प्रशिक्षण लेते हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान की भूमिका केवल प्रशिक्षण देने तक सीमित नहीं है। प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार शुरू करने के लिए क्रेडिट लिंकेज और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध करवाने में भी संस्थान महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसका परिणाम है कि प्रशिक्षण लेने वाले करीब 75 प्रतिशत लोग किसी न किसी रोजगार या स्वरोजगार गतिविधि से जुड़े हैं।
Read Also: संसद रत्न अवॉर्ड 2026 से सम्मानित हुए अनुराग ठाकुर, हमीरपुर में खुशी
ग्रामीण विकास विभाग के साथ मिलकर आरसेटी की ओर से लगातार ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनसे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा हो सकें। मशरूम उत्पादन, सिलाई, अगरबत्ती निर्माण, कृषि आधारित गतिविधियां और अन्य छोटे व्यवसाय ग्रामीण युवाओं तथा महिलाओं के लिए स्वरोजगार के विकल्प बन रहे हैं। संस्थान का प्रयास है कि आने वाले समय में कांगड़ा जिले के अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण लोगों को उनकी क्षमता के अनुरूप प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिले। इससे वे अपना व्यवसाय शुरू कर परिवार की आय बढ़ाने के साथ स्थानीय स्तर पर दूसरे लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकेंगे।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे