Author : Satish Kumar
बद्दी, 9 सितंबर, सतीश जैन: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बुधवार को सोलन जिले के बद्दी स्थित आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए और विश्वविद्यालय से शिक्षा पूरी करने वाले विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में 402 स्नातक विद्यार्थियों, पदक विजेताओं, उनके अभिभावकों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी गई।
राज्यपाल ने कहा कि आईसीएफएआई विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा के पूरा होने का अवसर नहीं है, बल्कि उनके जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत भी है। उन्होंने स्नातकों से कहा कि वे अपने जीवन में ईमानदारी, अनुशासन, ज्ञान और अच्छे चरित्र को प्राथमिकता दें। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आचरण और सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से ऐसी पहचान बनाने का आह्वान किया, जिससे उनके ज्ञान और सफलता का लाभ समाज को भी मिल सके।
राज्यपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना या नौकरी प्राप्त करना नहीं होना चाहिए। शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल, अनुसंधान, नवाचार, उद्यमिता और चरित्र निर्माण की भावना विकसित होनी चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालयों से युवाओं को ऐसे अवसर उपलब्ध कराने का आह्वान किया, जिससे वे केवल रोजगार की तलाश करने वाले न बनें, बल्कि नए अवसर और समाज की समस्याओं के समाधान तैयार करने वाले बन सकें।
राज्यपाल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल तकनीक और वैज्ञानिक नवाचार तेजी से दुनिया में काम करने के तरीके को बदल रहे हैं। ऐसे समय में तकनीकी दक्षता जरूरी है, लेकिन गंभीर चिंतन, रचनात्मक सोच, सहानुभूति, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों का महत्व भी कम नहीं हुआ है। उन्होंने स्नातकों से अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ युवा और राष्ट्र निर्माण में करने की अपील की।
कविन्द्र गुप्ता ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, नशामुक्त समाज और सामाजिक समरसता के लिए भी योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि विश्वविद्यालय ज्ञान आधारित और विकसित भारत के निर्माण में आगे भी अपनी भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि ज्ञान जीवन को दिशा देता है, चरित्र व्यक्तित्व को ऊंचाई देता है और सेवा जीवन को सार्थक बनाती है। राज्यपाल ने सभी स्नातकों के सफल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि उनकी उपलब्धियां हिमाचल प्रदेश तथा देश की प्रगति में योगदान देंगी।
दीक्षांत समारोह से पहले राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. बी.एन. राज ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा स्नातकों को डिग्री प्रमाण-पत्र और रजत पदक प्रदान किए। कुलपति प्रो. केशव शर्मा ने भी राज्यपाल का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विधायक राम कुमार चौधरी, उपायुक्त मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे