चंबा में 4 दिन से लापता 26 वर्षीय युवक का गहरी खाई में मिला शव
चंबा में 4 दिन से लापता 26 वर्षीय युवक का गहरी खाई में मिला शव

Post by : Himachal Bureau

Sept. 10, 2026 12:18 p.m. 120

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पिछले चार दिनों से लापता चल रहे 26 वर्षीय युवक का शव करीब 200 फुट गहरी खाई से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले मोहम्मद सरवर के रूप में हुई है। युवक के लापता होने के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार को तलाशी अभियान के दौरान उसका शव बंगाल गांव में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन के पास खाई में मिला।

5 सितंबर की रात से लापता था युवक

जानकारी के अनुसार मोहम्मद सरवर 5 सितंबर से भलेई माता मंदिर के समीप बंवेऊ गांव से लापता था। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को भलेई के खेई गला में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मिली। इसमें युवक 5 सितंबर की मध्यरात्रि के आसपास अकेले जाते हुए दिखाई दिया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया।

सीसीटीवी फुटेज के बाद तेज हुई तलाश

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने संभावित स्थानों पर युवक की तलाश शुरू की। इस दौरान उसके रिश्तेदारों और साथियों ने भी खोज अभियान में सहयोग किया। बिहार से आए उसके परिचित भी लगातार युवक को ढूंढ रहे थे। कई घंटों की तलाश के बाद पुलिस को बंगाल गांव में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन के समीप करीब 200 फुट गहरी खाई में युवक का शव दिखाई दिया। खाई काफी गहरी होने के कारण शव को बाहर निकालना आसान नहीं था।

दमकल कर्मियों की मदद से निकाला शव

शव को खाई से बाहर निकालने के लिए दमकल विभाग के जवानों की सहायता ली गई। इस दौरान मृतक के साथियों ने भी बचाव दल का सहयोग किया। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल डल्हौजी भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Read Also: चंबा मेडिकल कॉलेज में डेढ़ साल की बच्ची की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप; परिजनों का हंगामा

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चंबा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की जांच जारी है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर जांच एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही हैं।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #चंबा
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके