Post by : Himachal Bureau
चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डेढ़ वर्षीय बच्ची की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ पर बच्ची को समय पर उपचार नहीं देने का आरोप लगाया है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।
मृत बच्ची की पहचान कृतिका, निवासी नरवाड़ गांव, ग्राम पंचायत सेईकोठी, उपमंडल चुराह के रूप में हुई है। बच्ची के पिता कुलदीप सिंह के अनुसार, कृतिका की छाती में परेशानी थी और उसमें खून की कमी के लक्षण भी दिखाई दे रहे थे। बेहतर और जल्द उपचार की उम्मीद में परिजन उसे तीसा के नागरिक अस्पताल ले जाने के बजाय चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, वे रविवार शाम करीब 4 बजे बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे तत्काल भर्ती नहीं किया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद शाम लगभग 5:30 बजे बच्ची को अस्पताल में दाखिल किया गया।
Read Also: चंबा में दर्दनाक हादसा, 50 मीटर खाई में गिरी ऑल्टो; चालक की मौत
बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि भर्ती किए जाने के बाद उन्हें एक्स-रे करवाने के लिए भेजा गया, लेकिन वहां कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं मिला। इसके बाद कुछ अन्य जांचें करवाने को कहा गया, जिसके लिए परिजनों को निजी लैब जाना पड़ा। परिजनों का कहना है कि जांच करवाकर वापस लौटने के बाद बच्ची को भाप देने और इंजेक्शन लगाने की बात कही गई। परिवार ने आरोप लगाया कि इस दौरान आपातकालीन कक्ष में कोई वरिष्ठ या विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद नहीं था और बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती रही।
परिजनों के मुताबिक, बच्ची काफी देर तक गंभीर हालत में रही और उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई। उनका आरोप है कि मौत से करीब 15 मिनट पहले एक डॉक्टर बच्ची को देखने पहुंचे। इसके बाद उसे इंजेक्शन लगाया गया और भाप दी गई। परिजनों का दावा है कि इसके बाद बच्ची अचेत हो गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और पूरे मामले की जांच की मांग उठाई। बच्ची की मां ने भी अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. प्रदीप ने कहा कि परिजनों की ओर से लगाए गए लापरवाही के आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष कमेटी गठित की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बच्ची की मौत के मामले में परिजनों के आरोपों की जांच होना बाकी है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उपचार के दौरान किसी स्तर पर लापरवाही हुई थी या नहीं।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे