Post by : Himachal Bureau
भरमौर। पवित्र श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान मंगलवार और बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को हरियाणा के अंबाला जिले के फतेहगढ़ निवासी 55 वर्षीय श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वहीं बुधवार को गौरीकुंड में लंगर सेवा कर रहे पठानकोट निवासी 51 वर्षीय सुच्चा सिंह ने दम तोड़ दिया।
मंगलवार को यात्रा पर आए 55 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करवाई गई, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। साथ आए लोगों के अनुसार, मृतक का पहले भी हृदय संबंधी उपचार हो चुका था और उनके दिल में स्टेंट डाला गया था। भरमौर स्थित सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बुधवार को गौरीकुंड में लंगर में सेवा कर रहे 51 वर्षीय सुच्चा सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। वह पंजाब के पठानकोट के रहने वाले बताए गए हैं। उनकी मौत के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शव को गौरीकुंड से नीचे लाने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
दो मौतों के बाद एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा शुरू करने से पहले अपने स्वास्थ्य की उचित जांच करवाने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, सांस संबंधी बीमारी या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को चिकित्सकीय परामर्श लेने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी।
एडीएम ने कहा कि मणिमहेश यात्रा का पैदल मार्ग कठिन और अधिक ऊंचाई वाला है। इसलिए श्रद्धालुओं को अपनी शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखकर ही यात्रा करनी चाहिए। उन्होंने यात्रा के दौरान पर्याप्त आराम करने और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने की सलाह दी। यदि किसी श्रद्धालु को सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, चक्कर या अत्यधिक थकान जैसे लक्षण महसूस हों तो तुरंत निकटतम मेडिकल कैंप में चिकित्सकीय सहायता लेने को कहा गया है।
Read Also: नाहन में लाला जगत नारायण को अनोखी श्रद्धांजलि, 55 लोगों ने किया रक्तदान
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने और चिकित्सकों की सलाह का पालन करने का आग्रह किया है। प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतकर मणिमहेश यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सकता है।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल