Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हिमाचल प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट को उसके उत्कृष्ट और निःस्वार्थ जनकल्याणकारी कार्यों के लिए ब्रिटिश संसद, हाउस ऑफ लॉर्ड्स, लंदन में अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान International Summit & Awards कार्यक्रम के अंतर्गत दिया गया, जिसमें विश्वभर से आई सामाजिक, शैक्षणिक और सेवा क्षेत्र की प्रमुख विभूतियों को सम्मानित किया गया।
यह हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि राज्य की किसी संस्था को पहली बार जनसेवा के क्षेत्र में इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिला। कार्यक्रम यूनाइटेड किंगडम की ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में आयोजित किया गया, जिसमें लॉर्ड्स, मंत्रीगण और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट को यह सम्मान ब्रिटिश सांसद इक़बाल हुसैन मोहम्मद और मार्क लीगो, ब्रिटिश लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ऑक्सफोर्ड लॉर्ड मेयर द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर कनिष्क नारायण, भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद, लॉर्ड रावल सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय विभूतियां भी मौजूद रही। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अभिषेक राणा इस सम्मान को ग्रहण करने विशेष रूप से लंदन पहुंचे।
अध्यक्ष अभिषेक राणा ने इस अवसर पर कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट की नींव पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद वर्ग की निःस्वार्थ सेवा के संकल्प के साथ रखी थी। उनकी दूरदर्शी सोच और मार्गदर्शन ही आज ट्रस्ट की पहचान और मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ट्रस्ट द्वारा निरंतर निःशुल्क मेडिकल कैंप, महिला सशक्तिकरण, खेल गतिविधियों का प्रोत्साहन और आपदा के समय बिना किसी सरकारी या निजी सहायता के सेवा कार्य किए जा रहे हैं।
यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान विशेष रूप से ट्रस्ट द्वारा वर्षों से आयोजित किए जा रहे निःशुल्क मेडिकल कैंपों और व्यापक जनसेवा कार्यों को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया है, जिनसे हजारों जरूरतमंद लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों के ऑपरेशन और विशेष उपचार का खर्च भी ट्रस्ट स्वयं वहन करता है।
अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल संस्था या किसी एक व्यक्ति की नहीं है, बल्कि उन सभी समाजसेवियों, चिकित्सकों और कार्यकर्ताओं को जाती है, जो वर्षों से निःस्वार्थ भाव से ट्रस्ट के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान ट्रस्ट को भविष्य में और अधिक ऊर्जा, प्रतिबद्धता और उत्साह के साथ जनसेवा के कार्य करने की प्रेरणा देगा।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से न केवल सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय बना है। यह साबित करता है कि निःस्वार्थ सेवा और जनकल्याण के कार्य अब वैश्विक स्तर पर भी मान्यता प्राप्त कर रहे हैं।
इस मौके पर ट्रस्ट ने यह संदेश भी दिया कि समाज की सेवा केवल सम्मान या पुरस्कार पाने के लिए नहीं की जाती, बल्कि इससे जरूरतमंदों के जीवन में सुधार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य होता है। हिमाचल प्रदेश की यह प्रतिष्ठित संस्था वैश्विक मंच पर राज्य का नाम गौरवपूर्ण तरीके से उजागर कर रही है।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल