Author : Satish Kumar
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल आज पूर्व विधायक परमजीत सिंह की माता तुलसा देवी के निधन पर शोक प्रकट करने उनके पैतृक गांव लेही कडुवाना पहुंचे। इस दौरान गांव में शोक का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए।
डॉ. राजीव बिंदल ने लेही कडुवाना स्थित गुरुद्वारे में रखे गए पाठ के भोग में भाग लिया। उन्होंने वहां शीश नवाकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस मौके पर उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत माता जी के सरल स्वभाव और सामाजिक योगदान को भी स्मरण किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक रणधीर शर्मा, विधायक राम कुमार, पूर्व विधायक कालका प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, लखविंदर राणा, विनोद चंदेल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने परमजीत सिंह और उनके परिवार को सांत्वना दी।
इसके अलावा भाजपा जिला प्रधान रत्न सिंह पाल, प्रदेश भाजपा के बिहारी लाल शर्मा, गौ वंश प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अशोक शर्मा, ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रत्न, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल सहित अनेक सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला परिषद, बीडीसी, मंडल स्तर के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। सभी ने एक स्वर में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और समाज के लोगों की एकजुटता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई...
E20 Petrol को लेकर फैले दावों पर BPCL ने सफाई दी है। Company ने कहा कि Ants Attraction का दावा गलत ह
नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों मे...
NEET Exam के अभ्यर्थियों को HRTC Bus Travel में बड़ी राहत मिली है। Admit Card दिखाकर छात्र परीक्षा क
हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर वि...
International Yoga Day पर 21 जून को हमीरपुर में राज्य स्तरीय Event होगा। Synthetic Track Ground में
हिमाचल में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत, डॉक्टरों के...
Himachal Health Sector को मजबूत करने के लिए Super Specialty Doctors को Non Practicing Allowance मिले
सरयांज मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, हेलमेट से हमला करने वाला...
Saryanj Assault Case में Helmet Attack के आरोपी को Police ने गिरफ्तार कर लिया है। Court ने उसे 3 दिन
नशा माफियाओं पर कुल्लू पुलिस का सख्त वार, विदेशी नागरिकों सम...
कुल्लू पुलिस ने NDPS Act के तहत 84 मामले दर्ज कर 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया। Chitta, Charas और Sy
हमीरपुर के आदित्य शर्मा की मौत ने छोड़े कई सवाल, क्या रिपोर्...
ओमान Missile Attack में जान गंवाने वाले हमीरपुर के आदित्य शर्मा का Medical College में Postmortem हु