RTO सोना चंदेल की ईमानदारी की मिसाल, अपने विभाग की गाड़ी का भी काटा चालान
RTO सोना चंदेल की ईमानदारी की मिसाल, अपने विभाग की गाड़ी का भी काटा चालान

Post by : Himachal Bureau

Jan. 7, 2026 12:40 p.m. 1798

सिरमौर जिला में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सोना चंदेल ने कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की अनोखी मिसाल पेश की है। उन्होंने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर न केवल अपने ही परिवार के सदस्य की स्कूटी का चालान काटा, बल्कि अपने विभाग की सरकारी गाड़ी को भी नहीं बख्शा। इस कदम से उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि यातायात नियम सभी के लिए समान हैं, चाहे वाहन निजी हो या सरकारी।

जानकारी के अनुसार आरटीओ सोना चंदेल औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में नियमित वाहन जांच अभियान पर थीं। इसी दौरान यह सामने आया कि विभागीय वाहन का प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) एक्सपायर हो चुका है। जब यह बात उनके संज्ञान में लाई गई तो उन्होंने बिना किसी संकोच के सरकारी वाहन का 500 रुपये का चालान काट दिया और मौके पर ही वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र भी बनवाया गया। इस कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।

इतना ही नहीं, इससे पहले हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अभियान के दौरान उनके परिवार के एक सदस्य की स्कूटी पर नियमों के उल्लंघन पर तीन हजार रुपये का चालान भी किया गया था। बताया जाता है कि यह राशि उन्होंने स्वयं अपनी जेब से अदा की थी।

आरटीओ सोना चंदेल का रिकॉर्ड भी उल्लेखनीय रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 में उन्हें 1.5 करोड़ रुपये राजस्व जुटाने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन उन्होंने लगभग 2.5 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को दिलाया। मौजूदा वित्त वर्ष में भी तय लक्ष्य से कहीं अधिक राजस्व अर्जित किया जा चुका है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते परिवहन विभाग ने सिरमौर जिला को अतिरिक्त पुरस्कार स्वरूप टोयोटा हाइब्रिड वाहन भी प्रदान किया है।

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आरटीओ सोना चंदेल ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और यातायात नियमों का पालन हर हाल में होना चाहिए। उनकी यह कार्यशैली आमजन के बीच भरोसा और प्रशासन में पारदर्शिता को मजबूत करती है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #सिरमौर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता