पंजाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आयोजित किया शानदार हिन्दू सम्मेलन
पंजाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आयोजित किया शानदार हिन्दू सम्मेलन

Author : Tek Singh Kullu, (HP)

Dec. 26, 2025 1:26 p.m. 3767

आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पंजाई मंडल में स्थानीय लोगों के सहयोग से एक भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महिला समूह, स्वयं सहायता समूह और युवक मंडलों ने मिलकर विभिन्न नाटक और नाटी-पाटी प्रस्तुत किए, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल बना।

कार्यक्रम के अंत में संघ के स्वयंसेवकों ने समस्त हिन्दू समाज को एकत्रित कर पंच परिवर्तन के महत्व पर विचार साझा किए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सामाजिक जिम्मेदारियों और एकजुटता के संदेश को समझा और अपनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन ने स्थानीय समाज को एकजुट करने और सामूहिक सहयोग की भावना बढ़ाने का काम किया।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता