मनाली में 19 सितंबर को होने वाली वाहनों की पासिंग स्थगित, नई तारीख जल्द
मनाली में 19 सितंबर को होने वाली वाहनों की पासिंग स्थगित, नई तारीख जल्द

Post by : Himachal Bureau

Sept. 16, 2026 1:55 p.m. 105

मनाली/कुल्लू। कुल्लू जिले के मनाली क्षेत्र के वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू के अंतर्गत मनाली में 19 सितंबर को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है। आरटीओ कुल्लू आकांक्षा शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

प्रशासनिक कारणों से लिया गया फैसला

आरटीओ आकांक्षा शर्मा के अनुसार, कुछ अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों के चलते 19 सितंबर को मनाली में होने वाली वाहनों की पासिंग को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में जिन वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों ने इस तारीख को पासिंग के लिए पहुंचना था, उन्हें अब निर्धारित नई तारीख का इंतजार करना होगा।

19 सितंबर को पासिंग के लिए न आएं

आरटीओ ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे 19 सितंबर को पासिंग प्रक्रिया के लिए मनाली न आएं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पासिंग प्रक्रिया रद्द नहीं हुई है, बल्कि केवल निर्धारित तिथि को स्थगित किया गया है। इससे वाहन मालिकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। विभाग की ओर से जल्द ही पासिंग के लिए नई तारीख निर्धारित की जाएगी।

Read Also:UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर 0.40% MDR, ग्राहक से नहीं लिया जाएगा चार्ज

नई तारीख जल्द होगी जारी

आरटीओ कार्यालय के अनुसार नई तारीख तय होने के बाद इसकी सूचना सार्वजनिक की जाएगी। इससे वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों को पासिंग की अगली तारीख की जानकारी समय पर मिल सकेगी। वाहन मालिकों से विभाग की ओर से जारी होने वाली आगामी सूचना पर ध्यान देने की अपील की गई है, ताकि नई तारीख के अनुसार पासिंग प्रक्रिया पूरी करवाई जा सके।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #कुल्लू
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता