Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे भ्रामक प्रचार के बीच स्थिति स्पष्ट की है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने बुधवार को सचिवालय में राज्य में पेट्रोल, डीजल, घरेलू और व्यावसायिक गैस ईंधन की उपलब्धता की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के उच्च अधिकारी और प्रमुख तेल कंपनी प्रतिनिधि मौजूद थे।
मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और ये सभी उत्पाद पूरी तरह से उपलब्ध हैं। केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर कुछ असर पड़ा है, लेकिन निजी और सरकारी अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों तथा बड़े होटल-रेस्टोरेंटों को प्राथमिकता के आधार पर यह गैस उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 15,000 व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिन्हें आवश्यकतानुसार होटल, रेस्टोरेंट और अन्य संस्थानों को दिया जा रहा है।
मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनावश्यक बुकिंग न हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रतिदिन समीक्षा की जानी चाहिए और जनता को समय पर भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
सरकार ने प्रदेश के घरेलू गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रहे भ्रामक प्रचार और अफवाहों में आने के कारण जल्दबाजी में अनावश्यक गैस बुकिंग न करें। लोगों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है और विश्वास दिलाया गया है कि सभी उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नजीम, निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग राम कुमार गौतम, अतिरिक्त निदेशक सुरेन्द्र राठौर, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) शिमला के डिवीजनल रिटेल सेल्स हेड इन्द्र लाल नेगी, मंडल एलपीजी विक्रय प्रमुख मोहम्मद आमीन और एलपीजी शिमला क्षेत्र अधिकारी नितिन टंडन ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अमेरिका और इजराइल की तरफ से ईरान पर संभावित हमले के कारण एलपीजी की आपूर्ति में जो प्रभाव पड़ सकता है, उसका प्रबंधन केंद्र सरकार के दायित्व में आता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में पूरी तरह से सचेत है और राज्य सरकार इस स्थिति से पूरी तरह अवगत है।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि राज्य में घरेलू और व्यावसायिक गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
प्रदेश सरकार की इस पहल से यह संदेश गया कि अफवाहों और सोशल मीडिया पर फैल रहे भ्रामक प्रचार से जनता को भ्रमित नहीं होना चाहिए और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं ...
Vaishno Devi Yatra लगातार छठे दिन बंद रही। Weather खराब होने से प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदे...
Himachal High Court ने Kinnar Kailash Yatra पर पंचायत के फैसले पर रोक लगाई। यात्रा जारी रखने और सुरक
26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल कर...
चंबा में Minjar Fair 2026 का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा। Chamba News में जानें राज्यपाल के दौरे और कार
हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन...
हमीरपुर के समर्थ अत्री का Asian Ice Skating Trophy 2026 के लिए चयन, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, हि
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो ...
Ram Mandir Donation Case में आज SIT Final Report आने की संभावना। चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट न