Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से जुड़ी छह अलग-अलग जिला स्तरीय समितियों की बैठक की अध्यक्षता की। इन बैठकों में विभिन्न योजनाओं, अभियानों और कानूनों की स्थिति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।
दिव्यांगों के लिए बेहतर सुविधाओं के निर्देश
जिला दिव्यांगता समिति की बैठक में उपायुक्त ने बताया कि जिले में लगभग 5260 दिव्यांग लोगों को यूडीआईडी कार्ड दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी भवनों, अस्पतालों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों और परिवहन सेवाओं में दिव्यांगों के लिए जरूरी सुविधाएं होनी चाहिए। साथ ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।
अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 2025-26 में जिले में 26 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से 13 मामलों की जांच जारी है, 3 मामलों में चालान पेश हो चुका है और 11 मामलों को बंद करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन मामलों में देरी न हो और समय पर कार्रवाई की जाए। राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के तहत आयोजित बैठक में बताया गया कि मानसिक या अन्य गंभीर दिव्यांगता वाले बच्चों के लिए 18 वर्ष के बाद कानूनी अभिभावक जरूरी होता है। जिले में अब तक 211 लोगों को यह प्रमाण पत्र दिया जा चुका है।
नशा मुक्त अभियान को तेज करने के निर्देश
नशा मुक्त भारत अभियान 2.0 की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाएं। उन्होंने पंचायत और उपमंडल स्तर पर बनी समितियों को सक्रिय करने पर जोर दिया और अधिकारियों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए। अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि पात्र लोगों को चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए।
सफाई कर्मचारियों से जुड़ी बैठक में बताया गया कि जिले में पुराने तरीके से मैला ढोने की प्रथा नहीं है। उपायुक्त ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को काम करते समय सभी जरूरी सुरक्षा उपकरण दिए जाएं और उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच हो। बैठक में जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने सभी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान एसपी, एसडीएम और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल