Author : Ashok Kumar Chamba
हिमाचल प्रदेश में उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ की टीम ने सचिवालय में माननीय राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से मुलाकात की। बैठक में महासंघ के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण मेहता, राज्य महासचिव सुदेश तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति प्रकाश एवं तपेराम, और विभिन्न जिलों के अध्यक्ष समेत कई कर्मचारी शामिल हुए।
बैठक की शुरुआत में कर्मचारियों ने मंत्री का सम्मान किया और तत्पश्चात महासचिव सुदेश तोमर ने बिंदुवार सभी मांगों को मंत्री के सामने रखा। इस दौरान मंत्री ने कर्मचारियों की जायज मांगों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य मांगों में चार जिलों में अधीक्षक वर्ग-I की पोस्ट सृजन, पदोन्नति के लिए प्रशासक पद का सृजन, नजारत शाखा में अधीक्षक वर्ग-II की पोस्ट अपग्रेड करना, समस्त वर्ग की DPC शीघ्र करना, खाली पद भरना और बी व सी क्लास तहसीलों में अतिरिक्त पद सृजन शामिल थे।
इसके अलावा महासंघ ने चपरासी से प्रोसेस सर्वर, जमादार और दफ्तरी पदों में पदोन्नति में वितीय लाभ, कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बजट का प्रावधान, और अन्य 35 मांग पत्रों पर विस्तृत चर्चा की। मंत्री ने कर्मचारियों से यह भी अनुरोध किया कि वे आम जनता के साथ सहयोगी और अच्छा व्यवहार करें क्योंकि उपायुक्त कार्यालय सरकार की सबसे महत्वपूर्ण विंग है और योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का मुख्य माध्यम है।
बैठक में डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड, एडीशनल सेक्रेट्री रिवेन्यू श्री बलवान चंद और श्री सुनील वर्मा, और सचिवालय के अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में महासंघ ने मंत्री का धन्यवाद किया और आश्वासन प्राप्त किया कि कर्मचारी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होगी।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट