हिमाचल पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार
हिमाचल पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

Post by : Himachal Bureau

Jan. 21, 2026 3:45 p.m. 1676

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई हरियाणा एसटीएफ और कुख्यात हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के बीच मंगलवार रात सांपला-बेरी रोड पर हुई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 20 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर अमन उर्फ काकू किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सांपला के आउटर बाईपास पर मौजूद है। सूचना के आधार पर एसआई मनोज के नेतृत्व में एसटीएफ रोहतक की टीम ने इलाके की घेराबंदी की।

जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपी अमन ने पकड़े जाने के डर से पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। क्रॉस फायरिंग के दौरान एक गोली अमन के पैर में लग गई, जिससे वह भाग नहीं सका।

घायल हालत में पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और तुरंत इलाज के लिए पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। आरोपी की गिरफ्तारी से पूर्व विधायक पर हमले से जुड़े मामले में अहम सफलता मिली है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #पुलिस नियुक्ति #हिमाचल प्रदेश पुलिस
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता