Post by : Himachal Bureau
देहरा गोपीपुर (कार्यालय संवाददाता): हिमाचल प्रदेश में नशीले पदार्थों के बढ़ते नेटवर्क पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे नशामुक्त हिमाचल अभियान के तहत पुलिस जिला देहरा को एक और अहम सफलता मिली है। देहरा पुलिस ने नशे के सेवन के आरोप में एक स्थानीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह मामला 5 जनवरी 2026 का है, जब देहरा पुलिस थाना की टीम गांव नलेटी के पास गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ के दौरान युवक की आंखों में लालिमा और अन्य शारीरिक लक्षणों को देखकर पुलिस को नशा सेवन का संदेह हुआ। आरोपी की पहचान अंशुल कुमार निवासी हार बाग, परागपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके पर ही आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए रैपिड यूरिन ड्रग डिटेक्शन किट से जांच की, जिसमें चरस के सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुख्ता साक्ष्य के लिए आरोपी का मेडिकल परीक्षण सिविल अस्पताल देहरा में करवाया गया और रक्त के नमूने आरएफएसएल धर्मशाला भेजे गए।
27 जनवरी को प्राप्त हुई अंतिम मेडिकल रिपोर्ट में भी नशीले पदार्थ की मौजूदगी की पुष्टि होने पर पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 व 61-85 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। देहरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीली गतिविधियां नजर आएं तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि युवा पीढ़ी को नशे से सुरक्षित रखा जा सके।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट