Post by : Himachal Bureau
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय पालमपुर में कार्यक्रम एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जहां कांग्रेस की नीतियों से असंतुष्ट 16 कांग्रेसी परिवारों ने भाजपा का दामन थाम लिया। इन परिवारों ने त्रिलोक कपूर की कार्यशैली और सबको साथ लेकर चलने की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।
प्रेस को संबोधित करते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के जन्मदिन पर कांग्रेस के डिप्टी मेयर रहे अनीश नाग भाजपा में शामिल हुए, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पालमपुर विधानसभा के नगरी जोन से 62 परिवार भाजपा में आए। उन्होंने कहा कि अब जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर भी पालमपुर शहरी मंडल से 16 परिवारों का भाजपा में शामिल होना पार्टी के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
त्रिलोक कपूर ने बताया कि राजपुर क्षेत्र से लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं पूर्व प्रधान किरण धीमान सहित 15 अन्य परिवारों ने कांग्रेस से मोहभंग होने के बाद भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने इसे जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर पालमपुर भाजपा के लिए एक बड़ा तोहफा बताया।
इस अवसर पर त्रिलोक कपूर ने जयराम ठाकुर के कार्यकाल के दौरान पालमपुर में किए गए विकास कार्यों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर को नगर निगम का दर्जा देना एक साहसिक और दूरदर्शी निर्णय था। 3000 की आबादी वाले पालमपुर को आसपास की पंचायतों को जोड़कर लगभग 40 हजार की जनसंख्या वाला नगर निगम बनाना आसान नहीं था, लेकिन इसी फैसले के चलते आज पालमपुर को केंद्र सरकार से करोड़ों रुपये की विकास राशि मिल रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि पालमपुर प्रदेश की एकमात्र विधानसभा थी, जहां आजादी के दशकों बाद भी विकासखंड कार्यालय नहीं था। जयराम ठाकुर ने जनता की पीड़ा को समझते हुए पालमपुर को विकासखंड का तोहफा दिया। इसके अलावा अतिरिक्त जिला न्यायालय कोर्ट की स्थापना, गोपालपुर में उप तहसील, बनूरी में जल शक्ति विभाग का उपमंडल कार्यालय जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य जयराम ठाकुर के कार्यकाल में पूरे हुए, जिससे पालमपुर के विकास को नई दिशा मिली।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल होने वाले परिवारों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर शहरी मंडल अध्यक्ष गोपेश शर्मा, जिला महामंत्री राजेश राणु, मंडल महामंत्री हरीश बलिया, अशोक राणा, किसान मोर्चा प्रदेश सचिव संजय कपूर, एससी मोर्चा प्रदेश सचिव मिलाप धीमान, पूर्व डिप्टी मेयर अनीश नाग सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल