भोरंज आंगनवाड़ी केंद्र में सहायिका पद खाली 25 फरवरी तक आवेदन
भोरंज आंगनवाड़ी केंद्र में सहायिका पद खाली 25 फरवरी तक आवेदन

Post by : Himachal Bureau

Jan. 30, 2026 10:30 a.m. 1528

बाल विकास परियोजना भोरंज के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र भोरंज-1 में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी तक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय भोरंज में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं।

इस पद के लिए साक्षात्कार 26 फरवरी को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय भोरंज में आयोजित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।

सीडीपीओ सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी है और वह आंगनवाड़ी केंद्र भोरंज-1 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी और उसका परिवार संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार, नायब तहसीलदार या कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया होना अनिवार्य है।

आवेदन पत्र के साथ आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, आय प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), एससी, एसटी या ओबीसी से संबंधित दस्तावेज संलग्न करना जरूरी है। इसके अलावा आंगनवाड़ी, बालवाड़ी, नर्सरी अध्यापिका, सिलाई अध्यापिका या शिशु पालक के रूप में कार्य करने का अनुभव रखने वाली महिलाओं को अनुभव प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा।

भर्ती प्रक्रिया कुल 25 अंकों के आधार पर की जाएगी। इसमें शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, दिव्यांगता, आरक्षित वर्ग, सामाजिक स्थिति और साक्षात्कार के लिए अंक निर्धारित किए गए हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार सीडीपीओ कार्यालय भोरंज में संपर्क कर सकती हैं।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके