Post by : Mamta
हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां इलाज के दौरान मरीज और डॉक्टर के बीच जोरदार हाथापाई हो गई। बताया गया कि पहले दोनों के बीच बहस हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेड पर लेटे मरीज ने डॉक्टर पर लातें चलाईं, जिसके बाद डॉक्टर ने भी मरीज पर घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। डॉक्टर ने मरीज को उसी बेड पर बुरी तरह पीटा, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
इस पूरे घटनाक्रम का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें भी डांटकर पीछे हटा दिया।
करीब 16 सेकंड के इस वीडियो ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र को झकझोर कर रख दिया है। राजधानी शिमला के इस बड़े अस्पताल में हुई घटना के सामने आने के बाद प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन हरकत में आ गया है।
अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। IGMC के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राहुल राव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
मरीज के परिजनों का कहना है कि वे एंडोस्कोपी करवाने आए थे और बेड पर लेटने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज से बदतमीजी की, जिस पर सवाल उठाने पर हमला किया गया। परिजनों ने डॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग की है और आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी संज्ञान लिया है और जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, मरीज के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद एक डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट