Post by : Himachal Bureau
दौलतपुर चौक-पिरथीपुर मार्ग पर रेलवे लाइन निर्माण के चलते लगाए गए बैरिकेड्स ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मई 2025 में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद इस मार्ग पर मिनी फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन आठ माह बीत जाने के बावजूद फ्लाईओवर अभी तक अधूरा है।
रेलवे लाइन के निर्माण के कारण प्रशासन ने मार्ग को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया है। हालांकि, वैकल्पिक रास्तों की हालत बेहद खस्ता बनी हुई है। रेलवे क्रॉसिंग के पास भद्रकाली सड़क की तरफ जाने वाला वैकल्पिक मार्ग तंग और उबड़-खाबड़ है।
इस मार्ग से अब केवल कार, जीप और दोपहिया वाहन ही जैसे-तैसे गुजर पा रहे हैं। सड़क पर जमा गंदा पानी राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। पिरथीपुर–बबेहड़ मार्ग पर भी बारिश के कारण दलदल जैसी स्थिति बनी रहती है, जिससे वाहन फंसने और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माणाधीन रेलवे लाइन के ऊपर से बनाए गए अस्थायी रास्ते पर भी गुजरना मुश्किल है। जैसे ही ट्रायल इंजन या मालगाड़ी गुजरती है, यह रास्ता तुरंत बंद कर दिया जाता है, जिससे लोगों को बार-बार असुविधा होती है।
जनता ने प्रशासन से अपील की है कि फ्लाईओवर के निर्माण को जल्द पूरा किया जाए और वैकल्पिक मार्गों की स्थिति में सुधार किया जाए, ताकि रोज़मर्रा की आवाजाही सुचारू और सुरक्षित हो सके।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल