Author : Rajesh Vyas
सेना दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक और इन्साफ संस्था के अध्यक्ष प्रवीन कुमार ने शहीद परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहीद लैस नायक राकेश कपूर की माता छेलो देवी की व्यथा और पीड़ा को देखकर गहरा आभार व्यक्त किया। शहीद परिवारों के साथ यह मुलाकात औपचारिकताएं पूरी करने और उनकी जरूरतों को समझने के लिए की गई थी।
इन्साफ संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय है और वन विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के सहयोग से पालमपुर क्षेत्र के शहीदों के सम्मान में स्मारक, नेचर पार्क, वन विहार और वन वाटिका का निर्माण कार्य कर रही है। यह स्मारक उन वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखने का प्रतीक होंगे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
इस कार्यक्रम में 1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए सिपाही परस राम चौधरी के पुत्र अमर सिंह, 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सिपाही पून्नु राम धीमान के भाई अम्बी चन्द, शहीद सिपाही रोशन लाल चौहान के पुत्र जगदीश चन्द चौहान, और 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद लैस नायक राकेश कपूर की माता छेलो देवी से मुलाकात की गई।
शहीद परिवारों ने इन्साफ संस्था द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ कार्यों की सराहना की और कहा कि ये स्मारक भविष्य की युवा पीढ़ी के लिए मातृभूमि और राष्ट्र भक्ति की भावना जगाने का एक प्रेरक उदाहरण होंगे। प्रवीन कुमार ने शहीद की माता की स्थिति देखकर गहरी संवेदना जताई। शहीद की पत्नी ने उनके थोड़े समय बाद दूसरी शादी कर ली, जबकि उनकी मां अब चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनकी देखभाल बहु और पोत्र बहु द्वारा की जाती है।
इस प्रकार इन्साफ संस्था शहीदों के बलिदान और उनके परिवारों के सम्मान के लिए निरंतर कार्यरत है, ताकि समाज में वीर सपूतों की शहादत हमेशा याद रहे और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट