Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP
ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सोचकर योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालकवाह के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने पढ़ाई, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
उपमुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए 31 हजार रुपये देने की घोषणा की और स्कूल में स्टेज व शेड निर्माण के लिए विभाग को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास के क्षेत्र में हरोली ने बड़ी प्रगति की है। जो क्षेत्र कभी शिक्षा में पिछड़ा माना जाता था, आज वहीं से डॉक्टर, वकील, जज और प्रशासनिक अधिकारी निकल रहे हैं। बढ़ेड़ा लॉ कॉलेज और नर्सिंग संस्थानों के विद्यार्थी देश के बड़े संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 150 करोड़ रुपये की लागत से बना आईआईआईटी हरोली आज एक प्रतिष्ठित संस्थान बन चुका है। क्षेत्र में आईटीआई, कॉलेज, ऑडिटोरियम और खेल परिसरों का निर्माण किया गया है और जल्द ही आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
सड़क और पुलों की बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में संपर्क मार्गों को मजबूत करने के लिए 11 पुलों का निर्माण किया जा रहा है, जिन पर 132 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा कई पुलों को डबल लेन किया जा रहा है और नई सड़कों के उन्नयन के लिए भी बड़ी राशि स्वीकृत हुई है। इससे हरोली विकास को नई गति मिलेगी।
पेयजल और सिंचाई के क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि 100 करोड़ रुपये की नई पेयजल योजना स्वीकृत की गई है, जिससे क्षेत्र के तीन क्लस्टरों में आधुनिक जल प्रबंधन होगा। बीत क्षेत्र, जो कभी पानी की कमी से जूझता था, आज सिंचाई और पेयजल दोनों सुविधाओं से लाभान्वित हो रहा है। बड़े जल भंडारण टैंक बनाए गए हैं और नई योजनाओं पर काम जारी है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तालाबों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार नशा विरोधी अभियान के तहत चिट्टे जैसे घातक नशों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए है। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनकी संपत्तियां जब्त की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि विकास में बाधा डालने वालों को साफ संदेश है कि चाहे जितनी कोशिश कर लें, हरोली में विकास कार्य रुकने वाले नहीं हैं। बल्क ड्रग पार्क परियोजना से क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी और इस पर तेजी से काम चल रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका
किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया प...
Himachal News: Kinner Kailash Yatra शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालु रवाना। Online Registration जारी, Fi
मणिमहेश यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवा...
Manimahesh Yatra 2026 में Online Registration, Chamba News, Yatra Update, Pilgrims Safety के लिए नई
गुरु पूर्णिमा 2026: गुरु महिमा, आस्था और भारतीय संस्कृति का ...
Guru Purnima 2026 पर जानें Guru Purnima, Guru Purnima 2026, Vyas Purnima, Guru Importance, Indian Cu
कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में जीता रजत पद...
Commonwealth Games, Sarvesh Kushare, High Jump, Silver Medal, India Athletics में भारत को मिला रजत प
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं ...
Vaishno Devi Yatra लगातार छठे दिन बंद रही। Weather खराब होने से प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने