सुजानपुर ग्राउंड में सैनिक दिवस समारोह का आयोजन, जयराम ठाकुर करेंगे अध्यक्षता
सुजानपुर ग्राउंड में सैनिक दिवस समारोह का आयोजन, जयराम ठाकुर करेंगे अध्यक्षता

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Jan. 14, 2026 3:17 p.m. 973

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के सुजानपुर ग्राउंड में 15 जनवरी को सुबह 10 बजे सैनिक दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सर्वकल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है। भाजपा सुजानपुर मंडल के मीडिया प्रभारी नरेंदर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में प्रदेश और देश की कई प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी।

इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे, जबकि नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

समारोह में मेवाड़ राजघराने से जुड़े और महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, तथा सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस. जसवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

नरेंदर ठाकुर ने बताया कि सभी मुख्य अतिथि 14 जनवरी की शाम तक हमीरपुर पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि सर्वकल्याणकारी ट्रस्ट के संस्थापक और पूर्व विधायक राजिंदर राणा पिछले 21 वर्षों से लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं और ट्रस्ट जिला हमीरपुर सहित पूरे प्रदेश में जनकल्याण के कार्य करता आ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिला हमीरपुर के लिए यह गर्व की बात है कि इतने बड़े स्तर का आयोजन यहां हो रहा है। भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की गई है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर सैनिकों के सम्मान में आयोजित इस समारोह को सफल बनाएं।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यताएं चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता, कई सौगातें किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया पवित्र प्रस्थान मणिमहेश यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य गुरु पूर्णिमा 2026: गुरु महिमा, आस्था और भारतीय संस्कृति का महान पर्व कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में जीता रजत पदक लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं का इंतजार जारी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदेश