Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सोमवार को जिला में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर एक बैठक की और इसकी स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और गैस एजेंसियों के संचालक मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में गैस की उपलब्धता और लोगों को हो रही सुविधा की जानकारी लेना था।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में कुल 10 गैस एजेंसियों के माध्यम से 1,63,343 घरेलू गैस कनेक्शन धारकों और 3339 व्यावसायिक कनेक्शन धारकों को गैस सिलेंडर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसलिए लोगों को किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए और बिना जरूरत के सिलेंडर भरवाने के लिए भीड़ नहीं लगानी चाहिए। उन्होंने उपभोक्ताओं से गैस एजेंसियों का सहयोग करने की अपील भी की।
उपायुक्त ने बताया कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 25 दिन का समय तय किया है, जबकि दूर-दराज क्षेत्रों के लिए यह अवधि 45 दिन रखी गई है। सभी उपभोक्ताओं को इसी समय सीमा के अनुसार अपनी बुकिंग करवानी चाहिए ताकि सभी को समय पर गैस मिल सके और किसी तरह की परेशानी न हो।
उन्होंने यह भी बताया कि जिले में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की सप्लाई अभी पर्याप्त नहीं है। इसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई जाए, ताकि ढाबों, होटलों और अन्य व्यापारिक संस्थानों को दिक्कत न हो।
उपायुक्त ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी, अन्य स्कूलों और अस्पतालों को पहले से ही विशेष अनुमति दी गई है और वहां घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है। वहीं एनआईटी के लिए अलग से व्यावसायिक सिलेंडरों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से लगातार संपर्क किया जा रहा है ताकि उन्हें पर्याप्त गैस मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी कारण से व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाते हैं, तो ऐसे में कैरोसिन और अन्य वैकल्पिक ईंधन का उपयोग किया जा सकता है। अगर किसी व्यापारी या संस्था को कैरोसिन की जरूरत है तो वे विभाग से संपर्क कर सकते हैं और आवश्यक व्यवस्था करवाई जा सकती है।
उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर किसी गैस एजेंसी की गाड़ी को अधिक भीड़ के कारण आने-जाने में परेशानी हो रही है, तो तुरंत मदद की जाए ताकि गैस की सप्लाई में कोई रुकावट न आए।
बैठक के दौरान खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक शिव राम ने जिले में गैस की आपूर्ति की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के लोगों को बिना किसी परेशानी के समय पर गैस मिलती रहे।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल