Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में वन विभाग के अधीन आने वाले संदोल-1 जंगल में आग लगने से भारी नुकसान होने का मामला सामने आया है। बीती रात अचानक जंगल में भड़की आग की चपेट में आने से कटान के लिए रखे गए 63 स्लीपर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद वन विभाग और वन निगम कॉर्पोरेशन में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते विभाग अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।
जानकारी के अनुसार यह मामला वन बीट कुठेड़ा के अंतर्गत आने वाले संदोल-1 जंगल का है। बताया जा रहा है कि संबंधित ठेकेदार ने इसी वर्ष फरवरी महीने की शुरुआत में जंगल में पेड़ों का कटान करवाया था। कटान के बाद लकड़ी के स्लीपर और अन्य सामग्री जंगल में ही पड़ी रही। वन विभाग और वन निगम कॉर्पोरेशन की ओर से ठेकेदार को दो बार लिखित नोटिस जारी कर जंगल से लकड़ी तुरंत उठाने के निर्देश दिए गए थे। विभाग ने साफ तौर पर चेतावनी दी थी कि गर्मियों के मौसम में चीड़ के जंगलों में आग लगने का खतरा अधिक रहता है, इसलिए समय रहते लकड़ी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए।
इसके बावजूद ठेकेदार ने विभागीय निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक स्लीपर जंगल में पड़े रहे और बीती रात अचानक आग लगने से पूरा नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि लकड़ी के 63 स्लीपर उसकी चपेट में आ गए और कुछ ही देर में जलकर राख हो गए। इस घटना में वन निगम कॉर्पोरेशन को करीब 4 क्यूबिक मीटर लकड़ी का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देखकर तुरंत विभाग को सूचना दी, जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
वन निगम कॉर्पोरेशन में तैनात फॉरेस्ट गार्ड सुमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण निगम को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि विभाग पहले ही दो बार नोटिस जारी कर चुका था, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया। अब विभाग द्वारा संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।
कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में जीता रजत पद...
Commonwealth Games, Sarvesh Kushare, High Jump, Silver Medal, India Athletics में भारत को मिला रजत प
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं ...
Vaishno Devi Yatra लगातार छठे दिन बंद रही। Weather खराब होने से प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदे...
Himachal High Court ने Kinnar Kailash Yatra पर पंचायत के फैसले पर रोक लगाई। यात्रा जारी रखने और सुरक
26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल कर...
चंबा में Minjar Fair 2026 का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा। Chamba News में जानें राज्यपाल के दौरे और कार
हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन...
हमीरपुर के समर्थ अत्री का Asian Ice Skating Trophy 2026 के लिए चयन, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, हि
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल