Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र की ज्वाली वन रेंज में अवैध खैर के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। ज्वाली बीट से सटे जंगल क्षेत्र में कई खैर के पेड़ों को अवैध रूप से काटे जाने और कुछ पेड़ों को जड़ से उखाड़े जाने की जानकारी मिली है। इस घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में एक ठेकेदार के खैर डंप से खैर की लकड़ी को ज्वाली रेंज कार्यालय में लाया गया था। मामले की पुष्टि के लिए जब ज्वाली रेंज के रेंज अधिकारी आशीष कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस तरह की किसी हालिया कार्रवाई से इनकार किया और बताया कि पहले एक मामला सामने आया था, लेकिन वह काफी पुराना है।
हालांकि जब संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया तो जंगल में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई के स्पष्ट प्रमाण मिले। मौके पर कटे हुए पेड़ों के अवशेष और उखाड़े गए पेड़ों के निशान पाए गए, जिससे अवैध कटान की आशंका और मजबूत हो गई।
इसके बाद जब रेंज कार्यालय ज्वाली का निरीक्षण किया गया तो वहां तिरपाल के नीचे भारी मात्रा में खैर का हार्ट वुड रखा हुआ मिला। यह लकड़ी किस कार्रवाई के तहत लाई गई और इसका स्रोत क्या है, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी मौके पर नहीं मिल सकी।
मामले को लेकर रेंज अधिकारी आशीष कुमार और फॉरेस्ट गार्ड मोहित से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों से बात नहीं हो सकी। वहीं ब्लॉक अधिकारी चरणजीत से भी संपर्क नहीं हो पाया। वन मंडल अधिकारी नूरपुर संदीप कोहली ने मामले में रेंज अधिकारी से जानकारी लेने की बात कही है।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद वन विभाग की कार्यशैली पर कई सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि उच्च अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और अवैध खैर कटान में शामिल लोगों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं ...
Vaishno Devi Yatra लगातार छठे दिन बंद रही। Weather खराब होने से प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदे...
Himachal High Court ने Kinnar Kailash Yatra पर पंचायत के फैसले पर रोक लगाई। यात्रा जारी रखने और सुरक
26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल कर...
चंबा में Minjar Fair 2026 का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा। Chamba News में जानें राज्यपाल के दौरे और कार
हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन...
हमीरपुर के समर्थ अत्री का Asian Ice Skating Trophy 2026 के लिए चयन, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, हि
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो ...
Ram Mandir Donation Case में आज SIT Final Report आने की संभावना। चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट न