कैंब्रिज स्कूल नेरी में वार्षिक समारोह, छात्रों को ईमानदारी और अच्छे चरित्र का संदेश दिया गया
कैंब्रिज स्कूल नेरी में वार्षिक समारोह, छात्रों को ईमानदारी और अच्छे चरित्र का संदेश दिया गया

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Jan. 19, 2026 10:51 a.m. 1701

हमीरपुर के कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल नेरी में आज वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा रहे। उनके स्कूल पहुंचने पर चेयरपर्सन एचडी सुषमा डडवाल, अनिल परमार और स्कूल की प्रधानाचार्या मृदुला परमार ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने भी फूल मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर मौजूद दर्शक काफी प्रभावित हुए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के.आर. भारतीय भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए ईमानदारी को सबसे जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य कोई भी हो, लेकिन एक सच्चा और ईमानदार इंसान बनना सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में हर व्यक्ति और हर पेशा देश के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाता है।

डॉ. वर्मा ने राजनीति का उदाहरण देते हुए कहा कि आज कुछ गलत कारणों से राजनीति और नेताओं को नकारात्मक नजर से देखा जाता है। इसलिए जरूरी है कि लोग ऐसे व्यक्तियों को पहचानें जो धर्म या भावनाओं का गलत इस्तेमाल कर समाज को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने छात्रों को अच्छे चरित्र को अपनाने की सीख दी।

उन्होंने युवाओं से कहा कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति करें, लेकिन अपने जीवन में श्रीराम जैसा चरित्र अपनाएं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के अभियान पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का सपना है कि हिमाचल की आने वाली पीढ़ी नशे से दूर रहे। सुख आश्रय योजना इसका उदाहरण है कि सरकार बच्चों और युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के मेधावी छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, रतनलाल शर्मा, पूर्व प्रधान अमरचंद, गिरधारी लाल शर्मा, सीताराम कौशल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेश ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता