Post by : Ram Chandar
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) नई इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने जा रहा है। इन बसों में यात्रियों की सुविधा और क्षमता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे।
नई इलेक्ट्रिक बसों में लगेज रखने के लिए बनाए गए बॉक्स को हटाकर उसकी जगह दो अतिरिक्त सीटें लगाई जाएंगी। इससे बस की कुल बैठने की क्षमता बढ़कर 32 हो जाएगी। साथ ही बस के पिछले हिस्से में बैठने वाले यात्रियों को सामने की ओर बेहतर दृश्यता भी मिल सकेगी।
निगम द्वारा ट्रायल के लिए लाई गई इलेक्ट्रिक बसों में लगभग एक दर्जन तकनीकी और सुविधाजनक सुधार किए जाने प्रस्तावित हैं। ट्रायल के दौरान सामने आई कमियों और सुझावों को सरकार के माध्यम से संबंधित बस निर्माण कंपनी को भेजा जाएगा, ताकि अंतिम आपूर्ति से पहले सभी आवश्यक बदलाव किए जा सकें।
इन नई इलेक्ट्रिक बसों की औसत चलने की क्षमता लगभग 180 किलोमीटर बताई जा रही है। पहाड़ी क्षेत्र धर्मशाला में ट्रायल के दौरान बसों ने करीब 173 से 174 किलोमीटर तक का औसत दिया है। पहले की इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने पर लगभग 120 से 125 किलोमीटर ही चल पाती थीं, जबकि नई बसें कम समय में चार्ज होकर अधिक दूरी तय करने में सक्षम होंगी।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नई इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल जारी है। ट्रायल के दौरान प्राप्त सुझावों और तकनीकी कमियों को संबंधित कंपनी के साथ साझा किया जाएगा, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
उन्होंने बताया कि अप्रैल माह तक प्रदेश में लगभग 50 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें पहुंचने की संभावना है। प्रत्येक बस की लागत करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपये है और इनके रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होगी।
बसों के संचालन के लिए रूट निर्धारण की प्रक्रिया भी जारी है। निगम के जिला प्रबंधक (डीएम) और क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) इस पर कार्य कर रहे हैं। योजना के अनुसार इन बसों को प्रदेश के साथ-साथ पठानकोट और होशियारपुर जैसे बाहरी रूटों पर भी चलाने का प्रस्ताव है।
नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से प्रदेश में स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट