Post by : Himachal Bureau
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के कई प्रमुख और नामी स्कूलों को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। जानकारी के अनुसार जिन स्कूलों को धमकी मिली उनमें सेक्टर-40 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल चंडीगढ़, स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल और सेक्टर-25 स्थित चिटकारा इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं। ई-मेल में दावा किया गया कि दोपहर करीब एक बजे इन स्कूलों में धमाके किए जाएंगे। इसके साथ ही हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय और अंबाला से दिल्ली तक रेलवे ट्रैक पर भी विस्फोटक लगाने की धमकी दी गई थी।
धमकी मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर सभी स्कूल परिसरों को खाली करवाया और गहन जांच अभियान शुरू किया। छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया ताकि किसी भी तरह का खतरा न रहे। जांच के दौरान अब तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, जिससे प्रशासन को बड़ी राहत मिली है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी रखे हुए हैं।
ई-मेल में खुद को “खालिस्तान नेशनल आर्मी” से जुड़ा बताया गया है और इसमें कई आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। संदेश में यह भी कहा गया कि यह कार्रवाई कथित रूप से एक पुरानी घटना का बदला लेने के लिए की जा रही है। मेल में बच्चों और आम लोगों को लेकर भी भ्रम फैलाने वाली बातें लिखी गई हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं क्योंकि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
मुल्लापुर थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह ई-मेल कहां से भेजा गया है। साइबर टीम भी सक्रिय कर दी गई है ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके। गौरतलब है कि इससे पहले भी चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में कई बार इस तरह की धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं, जिनमें अदालतों, बस स्टैंड और सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाने की बात कही गई थी, लेकिन हर बार जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल