भरमाणी माता जोत पर भारी बर्फबारी में फंसे दो युवा, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
भरमाणी माता जोत पर भारी बर्फबारी में फंसे दो युवा, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

Author : Ashok Kumar Chamba

Jan. 24, 2026 5:07 p.m. 1957

भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भरमाणी माता जोत पर भारी बर्फबारी के बीच दो युवा फंस गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार पीयूष (13 वर्ष) और विकसित (19 वर्ष) नामक ये दोनों युवा दो दिन पहले भरमाणी माता जोत की ओर टेंट और स्लीपिंग बैग के साथ गए थे। अचानक मौसम बिगड़ने और लगातार भारी हिमपात होने के कारण दोनों युवक वहीं फंस गए हैं। जोत क्षेत्र में तीन से पांच फीट तक बर्फ जमा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने तुरंत इस मामले को प्रशासन और सरकार के संज्ञान में लाया। उन्होंने जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी और माननीय मुख्यमंत्री से इस विषय पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने उपायुक्त चंबा से भी संपर्क कर स्थिति की जानकारी साझा की और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

सुरजीत भरमौरी ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। पुलिस की मॉनिटरिंग टीम ट्रैक पर निकल चुकी है और युवाओं की तलाश की जा रही है। इसके अतिरिक्त एसपी कार्यालय से ड्रोन टीम को भी सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया है, ताकि बर्फ से ढके दुर्गम क्षेत्रों में युवाओं का जल्द पता लगाया जा सके।

उन्होंने कहा कि मौसम साफ होते ही सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। बादल छंटते ही हवाई माध्यम से राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि दोनों युवाओं को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

सुरजीत भरमौरी ने युवाओं के परिजनों से भी लगातार संपर्क बनाए रखा है और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। जानकारी के अनुसार युवाओं के साथ दो गद्दी कुत्ते भी मौजूद हैं, जो उनके साथ जोत पर ही हैं। इस पूरे मामले में ग्राम पंचायत संचुई के प्रधान संजीव, सेवानिवृत्त एसएचओ चैन सिंह, सुरिंदर और मदन से भी कॉन्फ्रेंस कॉल के माध्यम से बातचीत की गई है।

भरमौर क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे कई स्थानों पर मोबाइल फोन बंद हैं और संपर्क में दिक्कतें आ रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन, पुलिस और स्थानीय प्रतिनिधि समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। क्षेत्र के लोग भी दोनों युवाओं की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं और जल्द रेस्क्यू की उम्मीद लगाए हुए हैं।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #चंबा
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता