Post by : Himachal Bureau
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चम्बा में दाखिल मरीजों के तीमारदारों के मोबाइल चोरी होने की खबर ने अस्पताल में हड़कंप मचा दिया। शातिरों ने रात के समय एक साथ लगभग 10 मोबाइल फोन चुरा लिए। घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए तीमारदारों ने एमएस कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. प्रदीप सिंह ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
उपचाराधीन मरीज निर्मला देवी ने बताया कि सोमवार शाम को वह अस्पताल में दाखिल हुईं। आधी रात के बाद उनके तीमारदार ने मोबाइल चार्जिंग पर लगा दिया था, लेकिन सुबह 5 बजे फोन गायब हो गया। आसपास पूछताछ करने पर भी मोबाइल नहीं मिला। इसी बीच, एक और तीमारदार ने उन्हें बताया कि उसका मोबाइल भी चोरी हो गया है।
वहीं, चुराह के इकबाल ने बताया कि उनका मरीज तीसरी मंजिल में भर्ती था। रात करीब 1 बजे तक मरीज की तबीयत ठीक नहीं थी, इसके बाद वे वार्ड के बाहर बैंच पर सो गए और मोबाइल चार्जिंग पर लगा दिया। लेकिन सुबह 3 बजे जब उन्होंने फोन देखा तो वह गायब था। इसी तरह, मनीषा ने बताया कि वह 1 बजे अस्पताल पहुंचे और साढ़े 4 बजे उनका मोबाइल चोरी हो गया। इस तरह करीब 10 लोगों के मोबाइल चोरी हो गए।
मेडिकल कॉलेज चम्बा के विभिन्न वार्डों में मरीजों की देखभाल में जुटे तीमारदारों ने मंगलवार सुबह अपने मोबाइल गायब पाए तो उनके होश उड़ गए। पीड़ितों ने कहा कि वे अपने परिजनों की देखभाल के लिए अस्पताल आए थे, लेकिन अस्पताल में उनकी संपत्ति भी सुरक्षित नहीं रही। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मामले में सख्त कार्रवाई और मोबाइल वापस दिलाने की मांग की।
मेडिकल कॉलेज चम्बा के एमएस डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। शिकायत पुलिस को सौंप दी गई है और जल्द ही वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ा जाएगा। इस संबंध में एसपी विजय कुमार सकलानी ने कहा कि शिकायत मिल गई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द ही कानून के मुताबिक सजा दी जाएगी।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट