Post by : Himachal Bureau
जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए एक और कामयाबी हासिल की है। थाना सदर क्षेत्र में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को चिट्टा के साथ पकड़ा है। यह कार्रवाई भड़ोलियां खुर्द इलाके में उस समय की गई, जब पुलिस यातायात जांच कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल अमनदीप ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओम भुजिया भंडार के पास नंगल की ओर से आ रही एक बाइक को शक के आधार पर रोका। बाइक पर सवार दोनों युवक पुलिस को देखकर घबरा गए, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने बाइक और दोनों युवकों की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पुलिस को उनके कब्जे से 1.04 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पवन कुमार और राजन के रूप में हुई है, जो लोअर भदसाली के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ऊना पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट