मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से अनाथ शुभम को मिला सहारा, शुरू किया स्वरोजगार
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से अनाथ शुभम को मिला सहारा, शुरू किया स्वरोजगार

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

June 4, 2026 5:40 p.m. 123

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के ओयल गांव के निवासी शुभम के जीवन में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना एक नई उम्मीद बनकर आई है। यह योजना न केवल उनके लिए सहारा बनी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान किया। कभी कठिन परिस्थितियों में जीवन जीने को मजबूर रहे शुभम आज अपने पैरों पर खड़े होकर एक सफल स्वरोजगार की कहानी लिख रहे हैं। शुभम का जन्म वर्ष 2001 में हुआ था।

बचपन में ही उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया, जिसके बाद उनका जीवन पूरी तरह से कठिनाइयों से भर गया। माता-पिता के सहारे के बिना उनका पालन-पोषण दादा-दादी ने किया, जिन्होंने हर संभव प्रयास कर उन्हें बड़ा किया और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। लेकिन किस्मत ने एक और झटका दिया और दादा का भी निधन हो गया, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति और भी कमजोर हो गई।

ऐसी कठिन परिस्थितियों में शुभम ने हार नहीं मानी और 12वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने हेयर ड्रेसिंग का काम सीखना शुरू किया, ताकि वे अपने जीवन को एक नई दिशा दे सकें। हालांकि शुरुआती दौर में आर्थिक समस्याएं और संसाधनों की कमी उनके रास्ते में बड़ी बाधा बनी रही।

इसी दौरान मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना उनके जीवन में उम्मीद की किरण बनकर सामने आई। इस योजना के तहत उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता मिलनी शुरू हुई, जिससे उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी होने लगीं। इसके अलावा स्वरोजगार शुरू करने के लिए उन्हें सरकार की ओर से वित्तीय सहायता भी प्रदान की गई, जिससे उन्होंने अपना खुद का सैलून स्थापित किया।

आज शुभम बिलासपुर शहर में “शुभ आर्टिस्टिक” नाम से अपना हेयर सैलून सफलतापूर्वक चला रहे हैं और आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह योजना न होती तो शायद उनका जीवन भी कठिन संघर्षों में ही बीत जाता। सरकारी योजना के माध्यम से उन्हें न केवल आर्थिक सहायता मिली बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा भी मिली। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना ने उनके जैसे हजारों अनाथ और बेसहारा बच्चों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य किया है।

जिला प्रशासन के अनुसार इस योजना के तहत जिले में सैकड़ों लाभार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे शिक्षा, रोजगार और जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। यह योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #बिलासपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
घरेलू विवाद के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां की मौत से शोक हिमाचल में बढ़ा दूध उत्पादन, बेहतर दाम मिलने से किसानों की आय में बड़ा सुधार भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल घोषित, जानें कब और कहां होंगे मैच भुंतर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 95 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार जनजातीय परिवारों को भूमि देने की पहल, राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी शिमला चिट्टा मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से कथित मुख्य सप्लायर गिरफ्तार 21 वर्षों से कायम जनविश्वास, पति बने बीडीसी और पत्नी फिर बनी प्रधान शिमला में सील्ड रोड को लेकर वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, सड़क पर जताया विरोध