Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बड़े स्तर पर जनसंपर्क और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला की घोषणा की है। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर 06 जून से दो दिवसीय हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे और 07 जून को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
यह जिला स्तरीय कार्यक्रम “बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषय पर आधारित होगा, जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता के सामने रखा जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून तक विभिन्न प्रकार के जनकल्याण और जनसंपर्क अभियान पूरे जिले में चलाए जाएंगे। इन अभियानों का उद्देश्य सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
कार्यक्रमों की शुरुआत 05 जून को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से होगी। इस अभियान के तहत जिले के सभी 10 मंडलों में बड़े स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
इसके बाद 08 से 10 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सार्वजनिक स्थलों, अस्पतालों, पार्कों और अन्य क्षेत्रों में स्वच्छता और प्लास्टिक कचरे के निस्तारण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
12 से 20 जून तक जिला स्तर पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और मंडल स्तर पर प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचायत स्तर पर योग कार्यक्रमों के आयोजन के साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भाग लेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो ...
Ram Mandir Donation Case में आज SIT Final Report आने की संभावना। चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट न
15 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, भरवाने से पहले ...
15 July Petrol Diesel Price: देशभर में Fuel Rates जारी। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत प्रमुख श
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का आगाज आज, जीत के इरादे से उतरेगी ...
India vs England ODI Series का पहला मुकाबला आज। रोहित-विराट की वापसी के साथ टीम इंडिया जीत के इरादे
लगातार हार के बाद भारतीय टीम पर बीसीसीआई की नजर, कप्तान और क...
England T20 Series में हार के बाद BCCI भारतीय टीम के प्रदर्शन की जांच करेगा। कप्तान Shreyas Iyer और
कांगड़ा के शाहपुर में पुलिस थाने के बाहर गिरे बुजुर्ग, अस्पत...
Kangra News: शाहपुर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत, Police ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत क