Author : Rajesh Vyas
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां स्थित प्रसिद्ध काके दा ढाबा पहुंचकर स्थानीय रूप से तैयार किए जाने वाले सोडा का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर मिलने वाले उत्पादों में एक अलग ही स्वाद, गुणवत्ता और अपनापन होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छोटे व्यापारियों और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और ऐसे उत्पाद हिमाचल की पहचान को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तैयार होने वाले स्थानीय उत्पाद अपनी विशिष्ट गुणवत्ता और स्वाद के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों का उपयोग करना चाहिए ताकि स्थानीय व्यापार, छोटे उद्यमियों और स्वरोजगार को मजबूती मिल सके। CM Sukhu ने कहा कि जब लोग स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों को अपनाते हैं तो इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलता है और रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं। उन्होंने स्थानीय व्यवसायों के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि सरकार भी ऐसे प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय खानपान और पारंपरिक स्वाद हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छोटे प्रतिष्ठानों और स्थानीय उद्यमियों की मेहनत ही हिमाचल की विशेष पहचान बनाती है। ऐसे स्थान न केवल स्थानीय लोगों बल्कि पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं।
Read Also: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टे के साथ पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन जब्त
मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रत्न तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी चेतन चौहान भी उपस्थित रहे। सभी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्थानीय उद्योग, पर्यटन और छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने से प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और लोगों को अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं ...
Vaishno Devi Yatra लगातार छठे दिन बंद रही। Weather खराब होने से प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदे...
Himachal High Court ने Kinnar Kailash Yatra पर पंचायत के फैसले पर रोक लगाई। यात्रा जारी रखने और सुरक
26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल कर...
चंबा में Minjar Fair 2026 का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा। Chamba News में जानें राज्यपाल के दौरे और कार
हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन...
हमीरपुर के समर्थ अत्री का Asian Ice Skating Trophy 2026 के लिए चयन, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, हि
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो ...
Ram Mandir Donation Case में आज SIT Final Report आने की संभावना। चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट न