Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे) का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण सर्वेक्षण को लेकर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिले के सभी नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सर्वेक्षण लोगों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का वास्तविक आकलन करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है तथा इससे प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं को तैयार करने में सहायक सिद्ध होंगे।
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के निर्देशानुसार यह Labour Force Survey जिले के चयनित ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी वार्डों में किया जा रहा है। यह सर्वेक्षण आगामी दिसंबर तक जारी रहेगा। सर्वेक्षण के दौरान जिला सांख्यिकीय कार्यालय के प्रशिक्षित प्रगणक घर-घर जाकर टैब आधारित डिजिटल एप्लीकेशन के माध्यम से आवश्यक जानकारी एकत्रित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण पूरी तरह वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है और इसमें केवल चयनित परिवारों से ही जानकारी ली जाएगी।
Hamirpur News के अनुसार उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नागरिकों से आग्रह किया है कि जब प्रगणक उनके घर पहुंचें तो वे उनका सहयोग करें तथा सही, सटीक और वास्तविक जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं सरकारी योजना निर्माण के उद्देश्य से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से तैयार होने वाले आंकड़े सरकार को रोजगार, शिक्षा, आजीविका और सामाजिक विकास से जुड़ी योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि इस सर्वेक्षण से जिले में रोजगार की स्थिति, श्रम भागीदारी, बेरोजगारी, आय और सामाजिक परिस्थितियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। यही जानकारी भविष्य में सरकार की Employment Survey और जनकल्याण योजनाओं के लिए आधार का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य वास्तविक आंकड़ों के आधार पर ऐसी योजनाएं तैयार करना है, जिनका लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचे और उनके जीवन स्तर में सुधार हो।
Read Also: मंडी में परिवार पर गिरी चट्टान, महिला की मौत, सात श्रद्धालु घायल
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी सरकारी सर्वेक्षण की सफलता लोगों के सहयोग पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील की कि वे सर्वेक्षण दल का पूरा सहयोग करें, ताकि जिले की वास्तविक सामाजिक और आर्थिक तस्वीर सामने आ सके और विकास कार्यों को नई गति मिल सके।
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं ...
Vaishno Devi Yatra लगातार छठे दिन बंद रही। Weather खराब होने से प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदे...
Himachal High Court ने Kinnar Kailash Yatra पर पंचायत के फैसले पर रोक लगाई। यात्रा जारी रखने और सुरक
26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल कर...
चंबा में Minjar Fair 2026 का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा। Chamba News में जानें राज्यपाल के दौरे और कार
हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन...
हमीरपुर के समर्थ अत्री का Asian Ice Skating Trophy 2026 के लिए चयन, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, हि
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो ...
Ram Mandir Donation Case में आज SIT Final Report आने की संभावना। चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट न