Author : Beli Ram Ani, District Kullu
सिविल अस्पताल आनी में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी के कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हो गया है। यह प्रशिक्षण 12 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक चला, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ भाग लिया।
इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को अस्पताल की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया गया। उन्हें रोगियों की देखभाल, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल में अपनाई जाने वाली मूलभूत प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी दी गई। इसके साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भाव और मानवीय संवेदनाओं के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रारंभिक स्तर पर कार्य अनुभव विकसित करना, उन्हें वास्तविक कार्य वातावरण से परिचित कराना और स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रति जागरूकता व रुचि पैदा करना रहा। इस तरह की इंटर्नशिप से विद्यार्थियों को भविष्य में करियर चयन को लेकर मार्गदर्शन भी मिलता है।
प्रशिक्षण में शामिल विद्यार्थियों ने इस अनुभव को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें अस्पताल में होने वाले कार्यों को नजदीक से समझने का अवसर मिला, जो भविष्य में उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। विद्यार्थियों ने ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट