Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस अनुशासन को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गश्त के दौरान दो अलग-अलग थानों के पुलिसकर्मियों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक हेड कॉन्स्टेबल ने अपने ही साथी जवान पर सर्विस पिस्तौल तान दी। यह घटना थापना के पास टनल नंबर-2 में रविवार देर रात घटी, जहां ट्रैफिक पुलिस और एसआईयू (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) की टीमों के बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई।
जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस थाना भगेड़ की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान जब टीम कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल नंबर-2 के पास पहुंची, तो वहां पहले से बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम मौजूद थी। इसी बीच किसी बात को लेकर भगेड़ थाना के कांस्टेबल और एसआईयू के एक हेड कॉन्स्टेबल के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की और लात-घूंसे चलने लगे।
स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब एसआईयू के हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस पिस्तौल निकालकर साथी जवान पर तान दी। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव किया, जिससे किसी बड़ी और अनहोनी घटना को समय रहते टाल लिया गया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा।
इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी बिलासपुर ने दोनों पुलिसकर्मियों को तलब कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं दोनों के बीच पहले से कोई व्यक्तिगत या पेशेवर तनाव तो नहीं था। पुलिस विभाग की ओर से कहा गया है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर पुलिस अनुशासन और आंतरिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले ही आपस में इस तरह का व्यवहार करते नजर आए।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट