Author : Sanjay Kumar Bilaspur
बिलासपुर जिला के झण्डूता क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी मंडल झण्डूता एवं शाहतलाई का संयुक्त कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर अनुशासन, उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर बिट्टू गेस्ट हाउस, झण्डूता में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना, संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करना तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए स्पष्ट दिशा प्रदान करना रहा। शिविर के दौरान कुल पाँच सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रथम सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा ने की। इस सत्र में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विस्तारक अमित शर्मा ने “कार्यकर्ता और उसके गुण” विषय पर संबोधन देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
द्वितीय सत्र मंडल सचिव सत्या देवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने संगठन की कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका संगठन की सफलता के लिए आवश्यक है।
तृतीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहिंदर सिंह चन्देल ने की। जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल ने “बूथ सशक्तिकरण – मेरा बूथ, सबसे मजबूत” विषय पर जोर देते हुए कहा कि बूथ संगठन की सबसे मजबूत कड़ी होता है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर संपर्क और समन्वय बनाए रखने की बात कही।
चतुर्थ सत्र पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रेम लाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रदेश सह-प्रवक्ता स्वतंत्र संख्यान ने इस सत्र में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और कार्यकर्ताओं को इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पंचम एवं अंतिम सत्र की अध्यक्षता प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष परिवेश शर्मा ने की। इस सत्र में प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी संयोजक अनिल धवल ने संगठन में सूचना प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आधुनिक समय में डिजिटल माध्यम संगठन को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
इस संयुक्त प्रशिक्षण शिविर से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह, स्पष्ट दिशा और संगठन के प्रति समर्पण और अधिक मजबूत हुआ। शिविर के माध्यम से यह संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर से लेकर शीर्ष तक पूरी तरह सशक्त, सक्रिय और संगठित है।
ईशान किशन की धमाकेदार पारी से हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन ...
IPL मैच में Hyderabad ने Rajasthan Royals को 57 रन से हराया। Ishan Kishan की शानदार पारी, bowlers ने
हमीरपुर में अंबेडकर जयंती मनाई गई, संविधान निर्माता को किया ...
Ambedkar Jayanti पर देशभर में कार्यक्रम हुए। संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि दी गई, Equality और Righ
पालमपुर में ऐतिहासिक मेले का समापन, आशीष बुटेल रहे मुख्य अति...
Palampur में Chhinj Mela समापन पर Ashish Butail शामिल हुए। Cultural Heritage और Rural Fair को बढ़ावा
एनएचपीसी भर्ती 2026: युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का बड़ा मौका...
एनएचपीसी भर्ती 2026 में Apprentice पदों के लिए Online Apply शुरू, Govt Jobs का मौका, स्टाइपेंड और ट्
मंडी के सरकाघाट में छात्रा की हत्या, पुलिस ने हमलावर को हिरा...
सरकाघाट में 19 वर्षीय छात्रा की हत्या, Police ने Accused को हिरासत में लिया, Darat बरामद, Forensic T
फोर्टिस मोहाली में सफल रोबोटिक सर्जरी से 61 वर्षीय मरीज को म...
Fortis Mohali में Robotic Surgery और Rezum Therapy से 61 वर्षीय मरीज का सफल इलाज, किडनी ट्यूमर और Pr
मंडी में सनसनीखेज वारदात, कॉलेज जा रही छात्रा की गला काटकर ह...
मंडी में college जा रही छात्रा की murder, police जांच जारी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे, आरोपियों की तल