Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर जिले के टिक्कर बुहला क्षेत्र में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की टिक्कर खातारियां शाखा ने नाबार्ड के सहयोग से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। यह शिविर ग्राम पंचायत टिक्कर बुहला के गांव बजवाल में आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिविर के दौरान शाखा प्रबंधक मोहिंद्र चौहान ने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न जमा और ऋण योजनाओं के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक में उपलब्ध योजनाएं आम लोगों, किसानों और पशुपालकों के लिए कैसे फायदेमंद हैं और इनका सही तरीके से लाभ कैसे लिया जा सकता है।
उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही फसल और पशुपालन से जुड़े ऋण विकल्पों पर भी विस्तार से समझाया, ताकि किसान अपनी जरूरतों के अनुसार सही योजना चुन सकें।
शिविर में साइबर ठगी से बचाव पर विशेष जोर दिया गया। मोहिंद्र चौहान ने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा न करें। अगर कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के खाताधारक अपने खाते का बैलेंस जानने के लिए मोबाइल नंबर 95800-79717 पर मिस कॉल दे सकते हैं। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी दिनेश कुमार और सुरेंद्र कुमार के अलावा स्थानीय निवासी देशराज, संजीव कुमार और अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट