हमीरपुर सीएम के निर्देश पर छोटा बल्ह पहुंचे एसडीएम, बिजली-पानी विवाद सुलझा
हमीरपुर सीएम के निर्देश पर छोटा बल्ह पहुंचे एसडीएम, बिजली-पानी विवाद सुलझा

Post by : Himachal Bureau

March 10, 2026 4:50 p.m. 111

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत पनसाई के अंतर्गत आने वाले गांव छोटा बल्ह में एक रिहायशी मकान को बिजली और पानी के कनेक्शन दिलाने का विवाद अब सुलझने की राह पर है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के विशेष निर्देशों के बाद, एसडीएम नादौन निशांत शर्मा सोमवार को लगातार दूसरे दिन प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस संवेदनशील मामले के समाधान के लिए एसडीएम के साथ बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के उच्चाधिकारी भी सम्मिलित रहे।

दरअसल, मुख्य बस्ती से काफी दूर बने वीना देवी के नए मकान तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने में तकनीकी और भूमि संबंधी अड़चनें आ रही थीं, जिसके निवारण के लिए प्रशासन ने अब कमर कस ली है।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने शिकायतकर्ता वीना देवी, उनके परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ विस्तार से चर्चा की और जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस मौके पर सहायक अभियंता , सहायक अभियंता और नायब तहसीलदार कांगू की मौजूदगी में एक संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की गई है।

इस रिपोर्ट में उन सभी निजी भूमि मालिकों का पूरा विवरण दर्ज किया गया है, जिनकी जमीन से होकर बिजली की लाइन और पानी की पाइपलाइन प्रस्तावित है।एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जैसे ही संबंधित भूमि मालिकों से अनापत्ति प्रमाण पत्र  प्राप्त हो जाएगा, तुरंत लाइनें बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बिजली और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सूची के अनुसार उन ग्रामीणों के साथ जल्द से जल्द मध्यस्थता बैठक करें जिन्हें इस कार्य पर आपत्ति है, ताकि आपसी सहमति से इस विवाद का एक सौहार्दपूर्ण और स्थायी समाधान निकाला जा सके।

मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं का हवाला देते हुए एसडीएम निशांत शर्मा ने ग्रामीणों से सहयोग की भावुक अपील की और कहा कि बिजली व पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं हर नागरिक का अधिकार हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस विवाद को शीघ्र सुलझाकर प्रभावित परिवार को कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही, एसडीएम ने जल शक्ति विभाग को गांव छोटा बल्ह में सामान्य पेयजल आपूर्ति में आ रही अन्य समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के सख्त आदेश दिए। मुख्यमंत्री के दखल के बाद प्रशासन की इस सक्रियता से अब यह उम्मीद जग गई है कि वीना देवी के परिवार को जल्द ही अंधेरे और पानी की किल्लत से निजात मिल जाएगी।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर दो कारों की भिड़ंत, घायलों को AIIMS बिलासपुर भेजा कांगड़ा में बनेगा वर्ल्ड क्लास चिड़ियाघर, दिसंबर से आएंगे वन्यजीव हिमाचल में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर सप्लाई बंद, उद्योग और होटल व्यवसाय प्रभावित हिमाचल में जेबीटी के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल सरकार ने दी भावभीनी विदाई, नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं घुमारवीं बस स्टैंड पर बस में मिला व्यक्ति का शव, दमेहड़ा गांव का बताया जा रहा मृतक भुट्टिको सभागार में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को किया गया सम्मानित हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे धर्मशाला पहुंचे, दलाईलामा से लिया आशीर्वाद