ऊना में दर्दनाक हादसा स्कूल बस ने दो सगी बहनों को कुचला, मासूम की मौत
ऊना में दर्दनाक हादसा स्कूल बस ने दो सगी बहनों को कुचला, मासूम की मौत

Post by : Himachal Bureau

March 10, 2026 4:14 p.m. 110

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक हृदयविदारक समाचार सामने आया है, जहाँ मुख्यालय के समीपवर्ती क्षेत्र रायंसरी में एक नामी स्कूल की बस ने दो मासूम सगी बहनों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय मासूम बच्ची आशवी, पुत्री सुशील कुमार, की पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई, जबकि उसकी 5 वर्षीय बड़ी बहन पृशा का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें ऊना के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में एलकेजी और यूकेजी की छात्राएं थीं।

सबसे दुखद पहलू यह है कि नन्ही आशवी के लिए सोमवार उसके स्कूल का पहला ही दिन था। सुबह माता-पिता ने बड़े चाव और सुनहरे भविष्य के सपने संजोकर दोनों बच्चियों को तैयार कर स्कूल भेजा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी।घटना उस समय हुई जब स्कूल के बाद दोनों बहनें बस से वापस घर लौट रही थीं। रायंसरी पहुँचने पर स्कूल बस चालक ने दोनों बच्चियों को सड़क किनारे उतारा, लेकिन जैसे ही चालक ने बस को पीछे  करना शुरू किया, तभी दोनों मासूम बच्चियां बस की चपेट में आ गईं।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत इकट्ठा हो गए और उन्हें बस के नीचे से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने आशवी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, घावों के ताव को न सहते हुए आशवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस गंभीर घटना की सूचना मिलते ही ऊना पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और जांच की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस अधीक्षकसचिन हिरेमथ ने बताया कि प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बस मालिक और चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है ताकि हादसे के कारणों और चालक की लापरवाही की गहन जांच की जा सके। इस हादसे ने एक बार फिर स्कूली बच्चों की सुरक्षा और बस चालकों की मुस्तैदी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्तमान में पुलिस टीम पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर रही है और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #हिमाचल प्रदेश पुलिस #ऊना
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर दो कारों की भिड़ंत, घायलों को AIIMS बिलासपुर भेजा कांगड़ा में बनेगा वर्ल्ड क्लास चिड़ियाघर, दिसंबर से आएंगे वन्यजीव हिमाचल में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर सप्लाई बंद, उद्योग और होटल व्यवसाय प्रभावित हिमाचल में जेबीटी के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल सरकार ने दी भावभीनी विदाई, नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं घुमारवीं बस स्टैंड पर बस में मिला व्यक्ति का शव, दमेहड़ा गांव का बताया जा रहा मृतक भुट्टिको सभागार में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को किया गया सम्मानित हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे धर्मशाला पहुंचे, दलाईलामा से लिया आशीर्वाद