Author : Rajesh Vyas
पालमपुर के वार्ड नम्बर पांच सुगर के निवासी अक्षय नाग पिछले पांच महीने से लापता हैं। इस लंबी अवधि में उनके माता-पिता की पीड़ा और चिंता अत्यधिक बढ़ गई है। इसी गंभीर समस्या को देखते हुए समाज सेवा में सक्रिय और पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने अक्षय नाग के माता-पिता से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।
अक्षय की माता सुदर्शना नाग अपने बेटे के इंतजार में अत्यंत चिंतित हैं और उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। पिता सुनील नाग ने भावुक होते हुए बताया कि उनका इकलौता बेटा अक्षय कहाँ है, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने पूर्व विधायक को विस्तार से बताया कि अक्षय पिछले पंद्रह वर्षों से मुंबई स्थित विकास ट्रैवल में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं।
अक्षय ने 10 सितम्बर को अपनी मां से वीडियो कॉल पर यह जानकारी दी थी कि वह 11 सितम्बर को स्वराज एक्सप्रेस से बांद्रा से पठानकोट लौटेंगे। उन्होंने ट्रेन की रिजर्वेशन टिकट भी दिखायी थी। माता-पिता ने बताया कि अक्षय को मुंबई से रिवाले तक उनके दोस्त ने ट्रेन में बिठाया था और घर में सभी उसकी प्रतीक्षा कर रहे थे।
12 सितम्बर की सुबह जब उनसे संपर्क किया गया, तो अक्षय का मोबाइल बंद था। लगातार मोबाइल बंद रहने पर माता-पिता अत्यंत परेशान हो गए। 13 सितम्बर को सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर एक बार मोबाइल पर घंटी आई, लेकिन उसके बाद फिर मोबाइल बंद हो गया। अक्षय का मोबाइल लोकेशन राजस्थान में ट्रेस हुआ, जबकि स्वराज एक्सप्रेस वाया राजस्थान नहीं जाती। इसके बाद माता-पिता ने अक्षय के ऑफिस से संपर्क कर बम्बई में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाई।
अक्षय के पिता सुनील नाग ने कहा कि उन्हें इतनी पहचान या सिफारिश नहीं है कि मुंबई पुलिस पर दबाव डाला जा सके। उनका बस यही अनुरोध है कि उनके बेटे की गंभीरता से जांच हो और उन्हें अपने लाडले अक्षय का पता मिले।
पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने पुलिस अधीक्षक कांगड़ा का ध्यान इस पूरे मामले की ओर आकर्षित किया और सादर अनुरोध किया कि मुंबई पुलिस से संपर्क कर माता-पिता का सहारा बनें और अक्षय की खोज में आवश्यक मदद करें।
इस अवसर पर इन्साफ संस्था के सचिव धीरज ठाकुर भी मौजूद थे और उन्होंने माता-पिता के साथ पूरी संवेदना और सहयोग जताया।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स