बिलासपुर में वित्तीय शिक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए विशेष जागरूकता शिविर
बिलासपुर में वित्तीय शिक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए विशेष जागरूकता शिविर

Author : Rajesh Vyas

Jan. 19, 2026 6:50 p.m. 1694

बिलासपुर में नाबार्ड के सहयोग से हिमाचल राज्य सहकारी बैंक जिला वित्तीय साक्षरता द्वारा एक दिवसीय वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर बैंक शाखा कोठीपुरा के अंतर्गत गांव रट में संपन्न हुआ। शिविर में जिला वित्तीय साक्षरता समन्वयक पंकज कुमार ने लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपने खातों में नामांकन करवाने और नया बैंक खाता खोलने की सलाह दी ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

पंकज कुमार ने एटीएम, गूगल पे, फोन पे, भीम एप और हिम पैसा जैसे डिजिटल माध्यमों से लेनदेन करने की जानकारी दी और साइबर क्राइम से बचने के लिए बैंक की गोपनीय जानकारी साझा न करने की चेतावनी दी। उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सशक्त महिला ऋण योजना, केसीसी, पशुपालन और सपनों के संचय जैसी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।

उन्होंने महिला समूह की सदस्यों से छोटी-छोटी बचत करके अपना बैंक शुरू करने की सलाह दी ताकि आर्थिक सशक्तिकरण बढ़ सके। साथ ही उन्होंने मोबाइल और ऑनलाइन लेनदेन में ठगी से बचने के उपाय बताये और सोसाइटियों के कंप्यूटराइजेशन के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर राज्य सहकारी बैंक शाखा कोठीपुरा से सहायक प्रबंधक निकशुंज शर्मा, ग्राम पंचायत कोठिपुरा की प्रधान पिंकी देवी और स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #बिलासपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता